
तुम वो करो जो तुम्हें करना है…एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने आमिर खान की बात मानने से कर दिया था इनकार
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को हमेशा पसंद किया गया। लेकिन एक बार मीता ने आमिर खान की बात मानने से इनकार कर दिया था। आमिर एक्ट्रेस की हरकत से नाराज थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ उन कलाकारों में से हैं जिनकी एक्टिंग में दम, गहराई और आत्मविश्वास साफ झलकता है। एक्ट्रेस ने अपने हर किरदार को एक अलग पहचान दी है। शाहरुख खान की दिल से में मीता ने अहम किरदार निभाया था। मीता अपने के इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो अपने काम के साथ नाइंसाफी नहीं करती हैं। अपने किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए एक बार उन्होंने आमिर खान की तक बात नहीं मानी थी। एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करती हैं।

आमिर खान के साथ सीन शूट
मीता और आमिर खान ने 1998 में आई फिल्म गुलाम में साथ काम किया था। इस फिल्म के एक सीन के दौरान आमिर खान के साथ उनकी बहस हुई थी। मीता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, “गुलाम में एक सीन था जिसमें आमिर खान पैसे निकालते हैं और मुझे देते हैं। उस सीन से पहले आमिर मुझे बताने लगे कि मैं जब ऐसे करूं तो आप ऐसे करना। लेकिन मैंने कहा, नहीं। तुम वो करो जो तुम्हें करना है। मैं वो करूंगी जो मुझे करना है। आमिर ने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप क्या करेंगी? मैंने आमिर से कहा कि मुझे देखो और रिएक्ट करो। आमिर हर चीज़ पहले से फिक्स करना चाहते हैं। लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि आप मुझे क्यों बताएंगे कि मुझे क्या करना है?”
महेश भट्ट ने दिया साथ
मीता वशिष्ठ ने आगे बताया कि फिल्म के एक और सीन में जब उन्होंने आमिर के बालों में हाथ फेरा, तो आमिर को वो अजीब लगा और उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट की ओर देखा जैसे कहना चाह रहे हों, “इन्होंने मुझे कैसे छू लिया?” उस वक्त महेश भट्ट ने मीता का साथ देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता इन्होंने क्या किया, लेकिन जो किया अच्छा किया।” और फिर अगला शॉट बोलकर सेट से चले गए। आमिर बस उन्हें देखते रह गए। बाद में मीता ने कहा, “शायद आमिर को ये इसलिए असहज लगा क्योंकि वो एक कमर्शियल एक्टर हैं। अगर मेरी जगह कोई ग्लैमरस बॉलीवुड एक्ट्रेस होती, तो शायद उन्हें बुरा नहीं लगता।”

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




