क्या शराब वाले सीन्स शूट करने के लिए असल में दारू पीते हैं एक्टर्स? जान लीजिए सच

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर ऐसे सीन्स दिखाए जाते हैं, जहां फिल्म के कलाकार शराब पीते नजर आते हैं। सीन्स को देखकर लगता है कि सितारे असल में शराब पी रहे हैं। पर क्या असल में सिलेब्स सीन्स के दौरान ड्रिंक करते हैं? 

क्या शराब वाले सीन्स शूट करने के लिए असल में दारू पीते हैं एक्टर्स? जान लीजिए सच

बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में कलाकारों को शराब का सेवन करते दिखाया जाता है। विलेन से लेकर कई बार हीरो और हिरोइनों के हाथ में भी शराब का गिलास दिख जाता है। पर क्या असल में ऐसे सीन्स में बॉलीवुड सितारे शराब पीते हैं? इसका जवाब है नहीं। अक्सर शराब वाले सीन्स में एक्टर्स को नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक्स दी जाती है। हालांकि, ऐसा भी हुआ है जब अपने किरदार में रहने के लिए एक्टर्स असली शराब भी पी चुके हैं। इन एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान और रणबीर कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।

अगर शराब नहीं पीते हैं तो क्या पीते हैं?

ये तो साफ है कि ज्यादातर वक्त एक्टर्स असल में शराब नहीं पीते हैं। तो अगर शराब नहीं होती है तो क्या पीते हैं एक्टर्स? इसका जवाब है कि अलग- अलग रंग के पेय पदार्थ। फिल्म में जब एक्टर्स को व्हिस्की/रम पीते दिखाया जाता है तो असल में एक्टर्स के गिलास में आइस्ड टी होती है जिसे व्हिस्की का रंग दिया जाता है। वहीं, अगर एक्टर्स को बीयर पीते दिखाया जाता है तो वो गिलास में बीयर की जगह नॉन-अल्कोहलिक बीयर या जिंजर एले होता है। वोदका या जिन की जगह गिलास में पानी होता है और रेड वाइन की जगह गिलास में अंगूर का रस या ब्लैककरेंट जूस होता है।

शराब की जगह क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं प्रॉप्स?

सेट पर एक्टर्स का शराब पीना फिल्म बनाने में मुश्किल पैदा कर सकता है। दरअसल, जब फिल्म शूट की जाती है तो एक ही सीन को अलग- अलग एंगल से शूट किया जाता है। ऐसे में अगर गिलास में सचमुच की शराब होगी तो एक्टर्स के नशे में आने के चांस बढ़ जाते हैं। एक्टर्स के नशे में आने से शूटिंग में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो सकती हैं जैसे एक्टर्स फोकस नहीं कर पाएंगे, या हो सकता है वो अपनी लाइनें भूलने लगें। इसलिए कोशिश होती है कि एक्टर्स सेट में असल में शराब न पिएं।

फिल्म सेट पर शराब न देना ही सही निर्णय लगता है, लेकिन कई बार ये एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर भी निर्भर करता है। जैसे कई एक्टर्स मेथड एक्टिंग के लिए असल में शराब पीते हैं और अच्छे शॉट के लिए डायरेक्टर्स इसकी इजाजत भी देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में जहां एक्टर्स ने असल में ड्रिंक किया।

थ्री इडियट्स: थ्री इडियट्स का वो सीन तो आपको याद ही होगा जहां आमिर खान, शर्मन जोशी और आर माधवन के किरदार सीढ़ियों पर बैठकर शराब पीते हैं और इसके बाद वो बोमन ईरानी के किरदार के घर जाकर हंगामा करते हैं। उस सीन में आमिर खान के सुझाव पर तीनों एक्टर्स ने ड्रिंक की थी ताकि सीन असली नजर आए।

देवदास: 2002 में आई शाहरुख खान की फिल्म देवदास में शाहरुख खान के किरदार को नशे में डूबा एक शख्स दिखाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने वाले टीकू तलसानिया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहरुख खान अपने किरदार में रहने के लिए शूटिंग के दौरान शराब पीते थे।

देवदास

गोलियों की रासलीला राम लीला: इस फिल्म में एक सीन है जहां रणवीर सिंह इमोशनल होकर शराब पीते नजर आते हैं। इस सीन को रियल दिखाने के लिए रणवीर सिंह ने असल में शराब पी थी।

सिटी लाइट्स: सिटी लाइट्स के एक सीन में राजकुमार राव को शराब पिए हुए दिखना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन में जान फूंकने के लिए राजकुमार राव ने असल में शराब पी थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।