गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार पर फिर फूटा दिव्या खोसला का गुस्सा, बोलीं- उसकी मांग में सिंदूर...',

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिव्या ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी है। इसके साथ ही दिव्या ने सुनीता को सपोर्ट किया।

Divya Khosla Kumar Govinda
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार पर फिर फूटा दिव्या खोसला का गुस्सा

बॉलीवुड एक्टर गोविंद इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा का नाम पिछले काफी वक्त से मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों का नाम तब से और ज्यादा सुर्खियों में आया जब से गोविंदा लालबागचा राजा में अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर रिएक्ट किया था। बाद में कोमल ने भी इन बातों पर रिएक्ट किया। बीते दिनों इस मामले पर दिव्या खोसला कुमार ने रिएक्ट किया। ऐसे में एक बार फिर से दिव्या ने इस गोविंदा के इस मामले पर रिएक्ट किया है।

वो झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर लग जाता है

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिव्या ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी है। दिव्या ने लिखा, 'हम अपनी पर्सनल जिंदगी में जो भी करते हैं, वह निश्चित रूप से हमारी पसंद है, लेकिन कम से कम समाज को साफ-सुथरा रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम समाज की मर्यादा बनाए रखें। एक लड़की आपके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाती है और इस तरह झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर लग जाता है, जिससे मीडिया को उस कपल के बारे में ऐसी खबरें बनाने का मौका मिल जाता है... सच में... आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं?'

क्या आप सिंदूर का महत्व भी समझते हैं?

दिव्या ने आगे लिखा, 'और फिर वे आपकी पर्सनल जिंदगी की निजी बातों पर कमेंट करते हैं। क्या आपको लगता है कि यह कोई मजाक है? कम से कम अपने एजेंडा के लिए हमारे धर्म का इस्तेमाल तो बंद करें। क्या आप सिंदूर का महत्व भी समझते हैं? जो एक विवाहित हिंदू महिला का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है...। ऐसी हरकतों का समर्थन करने वाले सेलेब्स से बहुत निराशा हुई।'

हमारी सोसाइटी में पहले महिलाएं, पुरुषों की मजदूर होती थीं

बता दें कि इससे पहले भी दिव्या खोसला कुमार ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में दिव्या ने लिखा था, 'इतनी सारी चीजें देख रही हूं इसलिए इसे खुद तक नहीं रख पाई। हमारी सोसाइटी में पहले महिलाएं, पुरुषों की मजदूर होती थीं। सालों तक हमारी परदादी ने बहुत मेहनत की है अपनी बेटियों को इन्डिपेन्डेन्ट बनाने के लिए, उन्हें पढ़ाने के लिए, उन्हें उनके पैरों पर खड़े होने के लिए ताकि महिलाएं, आदमियों की मजदूर ना बनी रहें। लेकिन हाल ही में जो सोशल मीडिया पर हो रहा है, इससे मेरे मन में सवाल खड़े हो रहे हैं।'

दिव्या खोसला

गोविंदा को लगाई थी लताड़

साथ ही दिव्या ने आगे गोविंदा का नाम लेते हुए लिखा था, 'गोविंदा जी काफी सीनियर और रिस्पेक्टेड एक्टर हैं। उनकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं जो काफी एंटरटेनिंग होती थीं। इतना ही नहीं गोविंदा जी आप मेरी मम्मी के फेवरेट एक्टर थे और बाकी लोगों के भी रहे होंगे। सुनीता जी, बतौर महिला, उन्होंने सब कुछ दिया। उन्होंने आपके बच्चों की परवरिश की है। उन्होंने अपना करियर नहीं बनाया। इससे ज्यादा एक महिला क्या कर सकती है? आपकी सक्सेस के पीछे वह थीं। आप बाहर सक्सेसफुल थे, लेकिन इसका क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाएगा। मुझे लगता है कि आपने कभी खुद अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं ली है घर में।' दिव्या का ये पोस्ट काफी चर्चा में रहा था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा और कोमल पर फिर फूटा दिव्या का गुस्सा, बोलीं- उसकी मांग में सिंदूर...',