Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDivya Khosla Kumar rushed out Mukesh Bhatt And Share Recording Amid Alia Bhatt Jigra Vs Savi controversy
'मैंने छिछोरी हरकत...', दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल ऑडियो, दिखाया इंडस्ट्री माफिया का असली चेहरा

'मैंने छिछोरी हरकत...', दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल ऑडियो, दिखाया इंडस्ट्री माफिया का असली चेहरा

संक्षेप:

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी करने को लेकर दिव्या और मुकेश के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। दिव्या के इस बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया गया कि मुकेश ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा था।

Nov 20, 2025 11:56 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्या एक्टिंग के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर से दिव्या फिल्म ‘सावी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस मूवी को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी करने को लेकर दिव्या और मुकेश के बीच अनबन की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। दिव्या के इस बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया गया कि मुकेश ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा, 'आलिया को कॉपी की जरूरत नहीं है।' वहीं, अब दिव्या ने मुकेश संग एक फोन कॉल को लीक कर दिया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिव्या ने कर दी मुकेश भट्ट संग फोन कॉल लीक

दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग ये फोन कॉल की रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस रिकॉर्डिंग में दोनों की बातचीत को साफ सुना जा सकता है। इसमें दिव्या मुकेश से पूछती हैं, ''सावी' और 'जिगरा' के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ आपने कुछ बोला है क्या कि मैंने छिछोरी हरकत की है। आपने ऐसा क्यों कहा।' इस पर मुकेश साफ इनकार करते हुए कहते हैं, 'मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की। ये सारी प्लानिंग की गई है। मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा। ये तुम्हारे बर्थडे के हिसाब से प्लान किया गया, लेकिन इससे मेरी और तुम्हारी रिलेशनशिप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तुम किसी की बातों में मत आना।'

'ये दिल दहला देने वाला है'

दिव्या ने इस फोन कॉल को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं इस खुलासे से मैं हैरान हूं। हाल ही में मुझे जो पता चला है, वो परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है। भारी मन से, मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है, खासकर उन सभी कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का सामना कियाहै।'

'कुछ ग्रुप टैलेंट को बाहर करने की कोशिश में है'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'दुर्भाग्य से, मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई बातचीत को शेयर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर बर्बाद करने और असली टैलेंट को बाहर करने की कोशिश करते हैं। ये व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं और इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें। मैं अपनी आवाज़ उठाऊंगी और मुकाबला करूंगी..।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।