Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDivya Dutta wishes speedy recovery to Dharmendra recalls bond with her
दिव्या दत्ता ने याद किया धर्मेंद्र के साथ उनका बॉन्ड, बताया- हम और वो पंजाब में एक ही...

दिव्या दत्ता ने याद किया धर्मेंद्र के साथ उनका बॉन्ड, बताया- हम और वो पंजाब में एक ही...

संक्षेप: Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने वीडियो पोस्ट करके धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और साथ ही उनका और धर्मेंद्र का बॉन्ड सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Tue, 11 Nov 2025 11:03 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र अभी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक ढेरों स्टार्स उनका हाल जानने के लिए हॉस्पिटल जा चुके हैं और अब एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। दिव्या दत्ता ने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते को याद किया है। दिव्या दत्ता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो मुंबई के ट्रैफिक में फंसी हुी हैं और धर्मेंद्र का गाना 'पल पल दिल के पास' सुन रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक ही कस्बे से हैं दिव्या और धर्मेंद्र

क्लिप में उन्होंने कैब में बैठे-बैठे अपने आसपास का माहौल दिखाया है। वीडियो साझा करते हुए दिव्या दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुंबई की रूह। यह भागता-दौड़ता शहर। ट्रैफिक जाम एक तरफ भागता हुआ ट्रैफिक और दूसरी तरफ लगा हुआ जाम। जवान लोग बैडमिंटन खेलते हुए और एक मां अपने बच्चे को दुलारती हुई।" अपनी पोस्ट में दिव्या दत्ता ने आगे लिखा, "और मैं? अपने खुद के विचारों से अविभूत महसूस कर रही हूं। धरम जी का गाना रेडियो पर बज रहा है। मैं और वो पंजाब में एक ही कस्बे से हैं।"

वो हमारी जिंदगियों में बसे हुए हैं

दिव्या दत्ता ने लिखा कि उनकी (धर्मेंद्र की) और उनकी फिल्मों ने एक बॉन्ड तैयार किया है। वो हमारी जिंदगियों में इस कदर बसे हुए हैं, हमारे बचपन में। ही मैन। जल्दी ठीक हो जाइए धर्मेंद्र जी। आप हमारे लिए बहुत कीमती हैं। बता दें कि धर्मेंद्र सोमवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए थे जिसके बाद से उनका वहीं पर इलाज चल रहा है। उनकी सेहत का हाल बताते हुए मंगलवार को उनकी बेटी ईशा देओल ने बताया कि सेहत में सुधार हो रहा है और वो रिकवर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:प्रणित मोरे ने बताया बचपन का यह किस्सा, लोग रंग और अंग्रेजी का उड़ाते थे मजाक
ये भी पढ़ें:KSBKBT 2: मिहिर को होगा अपनी गलती का अहसास, अंगद तोड़ेगा मिताली से शादी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।