दिव्या दत्ता ने आदित्य चोपड़ा की सलाह पर छोड़ दी थीं 20 फिल्में, पढ़ें ऐसा क्या कह दिया था
दिव्या दत्ता सिलेक्टेड फिल्में करती हैं। हालांकि एक वक्त था जब उन्होंने बिना सोचे 20 फिल्में ले ली थीं। जब यह बात आदित्य चोपड़ा को पता चली तो उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि दिव्या की सोच बदल गई।

दिव्या दत्ता बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। करियर की शुरुआत में दिव्या को लंबे वक्त तक फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे। जब मिले तो उन्होंने एक साथ 20 फिल्में साइन कर लीं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे आदित्य चोपड़ा से बात करने के बाद उन्होंने ये सारी फिल्में छोड़ दी थीं।
रास्ते में पता चलता है, क्या चाहिए
दिव्या दत्ता हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रही थीं। वह बोलीं, 'मुझे लगता था कि मैं इस जगह के लिए नहीं हूं। मेरे लिए अपनी जगह पाना एक जर्नी था। इसके रास्ते में ही आपको पता चलता है कि आपको क्या चाहिए। जब जिंदगी बीतती है तो पता चलता है कि मुझे क्या चाहिए। तब आपको पता चलता है कि आपका अगला स्टेप क्या होना चाहिए।'
लंबे ब्रेक के बाद मिली थीं फिल्में
दिव्या ने बताया कि एक टाइम था जब उन्होंने एक साथ 20 फिल्में साइन कर ली थीं। वह बताती हैं, 'मुझे याद है कि मैंने 20 फिल्में ले ली थीं क्योंकि एक वक्त था जब मेरे पास एक भी फिल्म नहीं थी। अचानक मुझे बहुत फिल्में मिल गईं तो मैंने सारी ले लीं।' दिव्या दत्ता को 1999 के बाद काफी साल तक मूवीज नहीं मिली थीं। वीर जारा के बाद उनके पास फिल्मों की झड़ी लग गई।
जब आदित्य ने बदल दी सोच
इसके बाद वह आदित्य चोपड़ा से मिलीं और सारी फिल्में छोड़ दीं। इस घटना के बारे में दिव्या ने बताया, 'एक दिन मैं आदित्य चोपड़ा से मिलने और उनके साथ चाय पीने गई। हमने आ जा नचले की शूटिंग खत्म ही की थी। मैंने उन्हें बताया कि 20 फिल्में साइन की हैं।' आदित्य से दिव्या को कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पूछा, 'क्या आप मेरे लिए एक्साइटेड नहीं हैं?'आदित्य ने जवाब दिया, 'तुम्हारे पास काम या पैसों की कमी है?' इस पर दिव्या ने ना में जवाब दिया। आदित्य ने पूछा कि फिर उन्होंने इतनी फिल्में क्यों साइन की हैं। आदित्य बोले, 'तुम बहुत अच्छी एक्टर हो, पीछे अपनी लेगसी क्यों नहीं छोड़ती?'
वापस किया साइनिंग अमाउंट
दिव्या ने बताया कि आदित्य की यह बात उन्हें बुरी तरह चुभी। उन्होंने इस तरह से पहले कभी सोचा ही नहीं था। वह बोलीं, 'अब मेरी चॉइस थी कि इन 20 फिल्मों से पैसे कमाऊं या उनकी बात सुनूं। बहुत कुछ दांव पर लगा था लेकिन मैंने उन 20 फिल्मों का साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया। तब से मैं वही करती हूं जिसमें मजा आता है।'
दिव्या दत्ता की फिल्में
दिव्या दत्ता ने वीर जारा, भाग मिल्का भाग, छावा, बदलापुर, धाकड़, बागवान, आजा नचले जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उनकी डेब्यू फिल्म थी इश्क में जीना इश्क में मरना। 1999 में आई फिल्म शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह में उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


