दिव्या दत्ता ने बताया क्यों नहीं करना चाहतीं शादी, बोलीं- मर्द मेरी तरफ आकर्षित होते हैं और मैं...
दिव्या दत्ता ने बताया कि वह शादी करना ही नहीं चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई और साथ ही यह भी बताया कि कैसे शादी को लेकर उनकी सोच बदली।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सुष्मिता सेन जैसे कई सितारे हैं जिन्होंने शादी नहीं करने का फैसला किया। ऐसा ही एक नाम है मशहूर एक्टर दिव्या दत्ता का, जिन्होंने मनोरंजन जगत को कई कमाल के प्रोजेक्ट दिए हैं। दिव्या दत्ता की उम्र 47 साल है और वह अभी तक अनमैरिड हैं। एक्ट्रेस ने क्यों अभी तक शादी नहीं की है और उनका इस बारे में क्या सोचना है? एक इंटरव्यू में उन्होंने इस तरह के तमाम सवालों के जवाब दिए।
"दिव्या बोलीं मर्द मेरी तरफ आकर्षित होते हैं"
दिव्या दत्ता ने शादी के सवाल पर कहा, "अगर आपको एक अच्छा पार्टनर मिल जाए, तो शादी कर लेना बहुत अच्छा ख्याल है। लेकिन अगर नहीं मिलता, तो जिंदगी खूबसूरत अंदाज में आगे बढ़ती रहती है। बेहतर है कि आप खुद को बेहतर बनाएं, ना कि असंतुलित शादी में फंस जाएं। एक रिश्तें में रहकर अपना स्तर गिराने की बजाए, खुद को प्यार करना बेहतर है। बहुत से मर्द मेरी तरफ आकर्षित होते हैं, और मैं इस अटेंशन को एन्जॉय करती हूं। लेकिन रिश्ता तब कायम होना चाहिए जब आप वाकई में एक दूसरे के प्रति जुड़ाव महसूस करें।"
दिव्या दत्ता ने कहा शादी नहीं करनी है लेकिन...
दिव्या दत्ता ने कहा कि आप महसूस कीजिए कि सामने वाला शख्स आपका हाथ थाम सकता है। अगर ऐसा नहीं है, तो मेरे इर्द-गिर्द बहुत सारे दोस्त हैं, और मैं उनके लिए हमेशा मौजूद रहती हूं। 'छावा', 'मंटो' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं दिव्या दत्ता ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने बताया, "मैं शादी नहीं करना चाहती हूं, लेकिन मैं एक साथी जरूर चाहूंगी जिसके साथ मैं सफर कर सकूं। अगर नहीं मिलता है, तो फिर भी मैं खुश रहूंगी। आपको पता है, मेरे बेस्ट फ्रेंड ने मुझे एक कोट भेजा था।
'मैं दिल हाथ में लेकर घूमा करती थी लेकिन...'
दिव्या दत्ता ने इस कोट के बारे में बताया, "कि किसी ने पूछा कि तुम सिंगल क्यों हो? तुम खूबसूरत हो, आकर्षक हो, केयरिंग हो। और मैं उनसे कहती हूं कि शायद मैं ओवर क्वालिफाइड हूं।" दिव्या दत्ता ने कहा- कई बार ऐसा होता है कि आप अपने संपूर्ण होने को बाहर तलाशते हो। जिसकी जरूरत नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप तभी पूरे होंगे जब आपकी जिंदगी में एक पार्टनर आएगा। मुझे भी यह गलतफहमी थी। मैं अपना दिल हाथों में लेकर घूमा करती थी, लेकिन अब नहीं।" वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या आखिरी बार छावा में नजर आई थीं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


