निकलोडियन एक्टर की हो गई ऐसी हालत, फटे-पुराने कपड़ों में सड़क पर घूमता दिखा हॉलीवुड स्टार, वीडियो देख पहचानना मुश्किल

Dec 22, 2025 08:36 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्टर टायलर चेज की। टायरल ने 'नेड की डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में बाल कलाकार के रूप में काम किया। आज टायरल की हालत काफी खराब है। उन्हें हाल ही में सड़कों पर काफी बुरी हालत में देखा गया।

निकलोडियन एक्टर की हो गई ऐसी हालत, फटे-पुराने कपड़ों में सड़क पर घूमता दिखा हॉलीवुड स्टार, वीडियो देख पहचानना मुश्किल

सफलता हमेशा ही साथ रहे ये जरूरी नहीं। कब कौन शिखर पर पहुंच जाए और कौन शिखर पर बैठा हुआ जमीन पर आ जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर के साथ भी देखा गया। हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्टर टायलर चेज की। टायरल ने 'नेड की डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में बाल कलाकार के रूप में काम किया। आज टायरल की हालत काफी खराब है। उन्हें हाल ही में सड़कों पर काफी बुरी हालत में देखा गया। उनका एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी शॉक्ड हैं। आइए जानते हैं कि आखिर उस बाल कलाकार के साथ क्या हुआ, जिसने कभी अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।

टायलर की हुई ऐसी हालत

दरअसल, 'चेज ने 2004 से 2007 तक 'नेड्स डीक्लासिफाइड स्कूल सर्वाइवल गाइड' में मार्टिन क्वर्ली का रोल निभाया था। वहीं आज वाज वो गुमनामी जिंदगी जी रहे हैं। सितंबर 2025 में एक इन्फ्लुएंसर ने उन्हें सड़कों पर रहते हुए देखा। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें पहचान पाना भी बेहद मुश्किल हो रहा था। इस दौरान का टायलर का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स उन्हें देखकर काफी हैरान हैं।

फटे-पुराने कपड़ों में सड़क पर घूमता दिखा हॉलीवुड एक्टर

निकलोडियन के पूर्व स्टार टायलर टेल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो कैलिफोर्निया के रिवरसाइड की सड़कों पर फटे-पुराने कपड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं। जिस फैन ने चेज का वीडियो बनाया था, उसने चेज से पूछा कि क्या वह डिज्नी चैनल पर थे। चेज ने साफ किया, "निकलोडियन," और बताया कि वह 'नेड्स डिक्लासिफाइड' में थे। जब चेज ने उस फैन को अपना पूरा नाम बताया, तो फैन ने जवाब दिया, "ओह हां, तुम वही बच्चे हो।"

चेज के लिए शुरू किया गया था फंड

बता दें कि सितंबर में चेज का वीडियो सामने आने के बाद उसके लिए एक GoFundMe शुरू किया गया था। इस पेज पर $1,200 से ज्यादा पैसे जमा हुए, लेकिन जल्द ही उसकी मां ने इसे बंद कर दिया। प्राइमटाइमर के अनुसार, चेज की मां ने उस समय कहा था, "टायलर को पैसे नहीं, मेडिकल मदद की जरूरत है। लेकिन वह इसे मना कर देता है।" "मैं आपकी कोशिश की तारीफ करती हूं। लेकिन पैसा उसके लिए फायदेमंद नहीं होगा। मैंने उसे कई फोन दिलाए हैं, लेकिन वह उन्हें एक-दो दिन में खो देता है। वह अपनी दवाइयों के लिए खुद पैसे मैनेज नहीं कर सकता।"

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।