रामायण में रणबीर कपूर के राम का किरदार निभाने पर दीपिका चिखलिया बोलीं- सोचो वह कितने…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था। आज भी फैंस उन्हें सीता ही मानते हैं। अब दीपिका ने नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर जानें क्या कहा।

ranbir kapoor and dipika chikhalia
रणबीर कपूर के राम बनने पर बोलीं दीपिका चिखलिया

रामायण का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर को ब्रह्म मुहूर्त पर रिलीज किया गया जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब रामानांद सागर के रामायण में सीता बन चुकीं दीपिका चिखलिया ने अपना रिएक्शन दिया है और रणबीर कपूर के एनिमल के बाद रामायण करने पर उनका बचाव किया है।

रामायण को लेकर क्या बोलीं दीपिका

हिंदी रश से बात करते हुए दीपिका ने रामायण को एक बड़ी सिनेमाटिक अंडरटेकिंग बताया है। वह बोलीं कि फिल्म का 4000 करोड़ बजट है और इससे मेकर्स एक ग्रैंड लेवल पर लेकर आने वाले हैं।

रणबीर को दीपिका ने किया सपोर्ट

ट्रेलर में राम के किरदार में रणबीर को देखकर कई लोग उनकी लास्ट मूवी एनिमल को लेकर आ गए। इस पर दीपिका ने रणबीर को सपोर्ट किया है और कहा कि हमें किसी को उनकी एक परफॉर्मेंस को लेकर जज नहीं करना चाहिए। दीपिका ने कहा, ‘हम एक्टर्स हैं। बतौर एक्टर्स हमें मौके मिलते हैं अलग-अलग किरदार करने के और यही सबसे बेस्ट चीज है।’

एनिमल के बाद रामायण करने पर रणबीर को लेकर बोलीं दीपिका

दीपिका ने आगे कहा, अगर कोई बर्फी कर सकता है तो एनिमल कर सकता है और अगर एनिमल कर सकता है तो वो भगवान राम का किरदार भी निभा सकता है। सोचो वह कितने लक्की हैं कि उन्हें इतने रोल करने का मौका मिला।

साई की एक्टिंग को लेकर क्या कहा

दीपिका ने साई की एक्टिंग पर कहा, ‘मैंने साई को साउथ इंडियन फिल्मों में देखा है और मेरा ओपीनियन है कि वह काफी अच्छी एक्टर हैं। वह सीता का किरदार निभा रही हैं और मुझे उस पर कुछ नेगेटिव नहीं कहना है। मैं क्यों ही किसी के प्रोजेक्ट को लेकर नेगेटिव बोलूंगी? मुझे पता है वह अच्छा करेंगी। एक अच्छे एक्टर का यही काम होता है कि रोल में अच्छे से फिट हो। मैं किसी और के प्रोजेक्ट को लेकर गलत नहीं बोलती हूं।’

बता दें कि इससे पहले दीपिका ने साई की कास्टिंग पर कहा था, ‘मैंने उनका काम देखा है और वह अच्छी एक्टर हैं, लेकिन मुझे नहीं पता वह बतौर सीता कैसे लगेंगी। तुलसीदास की रामायण में जो सीता का डिस्क्रिप्शन है वो है बादामी आंखें, एक हाइट, बाल और स्किन। अगर वे बिल पर फिट हो गए तो अच्छी बात है। सिताजी कर्ली बालों के साथ, ऐसा कुछ रामायण में मेन्शन नहीं है।’

रामायण फिल्म के बारे में जानें

रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर ने राम, सीता का साई पल्लवी ने, लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे, हनुमान का सनी देओल और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर भी हैं। मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरामायण में रणबीर के राम का किरदार निभाने पर दीपिका बोलीं- सोचो वह कितने…