'हम दोनों परेशान थे लेकिन...' बिपाशा संग ब्रेकअप के 23 साल बाद बोले डिनो मोरिया, बताई अलग होने की वजह
- डिनो और बिपाशा ने कई फिल्मों में भी एक साथ काम किया। ऑफ स्क्रीन ही नहीं ऑन स्क्रीन भी इन्हें काफी पसंद किया गया जाता था। लेकिन फैंस का दिल उस वक्त टूटा जब दोनों का ब्रेकअप हुआ। वहीं, अब बिपाशा संग ब्रेकअप के 23 साल बाद डिनो ने इस पर खुलकर बात की।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस बिपाशा बसु और डिनो मोरिया अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के फेवरेट बी टाउन कपल्स में से एक थी। डिनो और बिपाशा ने कई फिल्मों में भी एक साथ काम किया। ऑफ स्क्रीन ही नहीं ऑन स्क्रीन भी इन्हें काफी पसंद किया गया जाता था। लेकिन फैंस का दिल उस वक्त टूटा जब दोनों का ब्रेकअप हुआ। वहीं, अब बिपाशा संग ब्रेकअप के 23 साल बाद डिनो ने इस पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं क्या कहा?
बिपाशा संग ब्रेकअप पर 23 साल बाद बोले डिनो
डिनो मोरिया और बिपाशा बसु दोनों ने साल 1996 में डेट करना शुरू किया था, लेकिन 2002 में फिल्म राज की शूटिंग के दौरान दोनों अलग हो गए। ऐसे में अब डिनो ने पिंकविला का दिए अपने हालिया इंटरव्यू में बिपाशा संग ब्रेकअप पर खुलकर बात की। डिनो ने बताया, 'अलग होने का फैसला बिपाशा ने ही लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि बिपाशा को इस स्थिति से निपटने में बहुत मुश्किल हो रही थी और ब्रेकअप के तुरंत बाद उनके लिए राज की शूटिंग करना आसान नहीं था। जब राज के दौर में हम अलग हो रहे थे, बिपाशा और मैं, और सच कहूं तो, यह मैं ही था जो बिपाशा से अलग हो रहा था क्योंकि हमारे बीच कुछ मुद्दे थे। इसलिए उसे यह बहुत कठिन लग रहा था और मैं उसे हर दिन सेट पर देख रहा था। वह परेशान थी। उस समय मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत कठिन था जिसकी मैं इतनी परवाह करता हूं।'
यह बहुत कठिन था
डिनो ने आगे कहा, 'हमने पहले ही अलग-अलग रास्ता चुन लिया था। हमने कोशिश भी की थी कि इसे ठीक करूं पर वो ठीक नहीं हो रहा था। और मैं आगे बढ़ गया। भले ही उनके लिए अलग होना कठिन था, लेकिन मैं ये जानते था कि समय सब कुछ ठीक कर देगा। हम दोनों परेशान थे लेकिन हमें अलग होना पड़ा। हमें करना पड़ा। यह बहुत कठिन था लेकिन समय से ज्यादा कुछ भी ठीक नहीं कर सकता। समय सब कुछ ठीक कर देता है। समय सब कुछ ठीक कर देता है; आपको बस इसे गुजरने देना था।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।