दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में जीता दिल, विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाकर समझाई ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिलजीत दोसांझ इन दिनों यूरोप और यूके में अपना टूर कर रहे हैं। उनके हालिया कॉन्सर्ट में दिलजीत ने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।

Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ के इटली कॉन्सर्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल दिलजीत दोसांझ अभी यूरोप और यूके में ऑरा वर्ल्ड टूर में बिजी हैं। दिलजीत ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया जब इटली में हुए अपने हालिया कॉन्सर्ट में वह अपने एक विदेशी फैन से बहुत प्यार से मिले, और फिर उसे मशवरा दिया कि वह 'एक ओंकार' के आगे उनका नाम नहीं जोड़े।

दिलजीत की इस अदा ने जीता दिल

दरअसल दिलजीत दोसांझ के इस विदेशी फैन ने अपनी टीशर्ट पर 'एक ओंकार' का चिन्ह बनाया हुआ था और उसके आगे दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था। अब दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपनी एक महिला साथी के साथ एक विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाते हैं। वह एक खास प्रिंट वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर स्टेज पर आया जिस पर 'एक ओंकार' और दिलजीत का नाम अगल-बगल छपे हुए थे। इसे देखते ही दिलजीत ने टी-शर्ट पर हाथ रखकर उन्हें अंग्रेजी में समझाने की कोशिश की।

दिलजीत ने बहुत प्यार से समझाया

दिलजीत दोसांझ ने अपने इस फैन से कहा, "यह भगवान का चिन्ह है… यह बहुत खास है… और मेरा नाम साथ में... नहीं नहीं।" दिलजीत दोसांझ ने साफ किया कि यह पवित्र चिन्ह केवल भगवान का है और इसे उनके नाम के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। दिलजीत ने जब नोटिस किया कि उनके इस विदेशी फैन ने यह अनजाने में किया है तो उन्होंने फौरन ऑडियंस की तरफ मुड़कर अपने इस फैन का खुद ही बचाव भी किया। दिलजीत ने कहा, “मैं आपके इमोशन्स का सम्मान करता हूं। इन्हें पता नहीं है, कृपया माफ कर दो। लेकिन मैं आपका सम्मान करता हूं। एक ओंकार, मेरे वालों सारे एक हैं।”

कमेंट सेक्शन में फैन ने मांगी माफी

बाद में दिलजीत दोसांझ के इस फैन ने उनसे माफी मांगी और फिर कॉन्सर्ट के इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में सफाई भी पेश की। उन्होंने लिखा, "यह एक अचानक हुआ अवास्तविक पल था। शर्ट बनाते वक्त मुझे अहसास नहीं हुआ कि दिलजीत का नाम ੴ के इतने करीब है। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, असल में ੴ का चिन्ह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि मैं रोज गुरुद्वारे जाता हूं। मेरी वजह से किसी को परेशानी हुई तो मैं माफी चाहता हूं।" फैन के इस कमेंट पर लोगों ने खुली बाहों से उन्हें अपनाया और अनजाने में हुई इस गलती के लिए उन्हें माफ भी कर दिया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदिलजीत ने कॉन्सर्ट में जीता दिल, विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाकर समझाई ये बात