Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDiljit Dosanjh Reveals Racist Comments He Faced When Arriving In Australia For Aura Tour Cab Driver Is Here
कैब ड्राइवर आ गया; ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

कैब ड्राइवर आ गया; ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

संक्षेप:

दिलजीत दोसांझ ने अपना नया वीडियो शेयर किया है यूट्यूब पर जिसमें बिहाइंड द सीन दिखाए अपने ऑस्ट्रेलिया टूर के। इस दौरान दिलजीत ने बताया कि उन्होंने वहां नस्लवाद का सामना किया था।

Wed, 29 Oct 2025 10:52 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिलजीत दोसांझ उन सेलेब में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से झिझकते नहीं हैं। फिलहाल वह अपनी एल्बम ऑरा के लिए वर्ल्ड टूर पर हैं। अब इसी दौरान दिलजीत ने बताया कि कैसे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद का सामना करना पड़ा। उन्हें कैब ड्राइवर से तक कम्पेयर किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या हुआ दिलजीत के साथ

दिलजीत ने बताया कि जब वह लंदन में लैंड हुए तब पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगी थी। हालांकि जब उन्होंने फोटोज शेयर की तो कमेंट सेक्शन में काफी अजीब कमेंट्स आने लगे। उन्होंने कहा, ‘किसी एजेंसी ने रिपोर्ट किया कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया में लैंड हुआ। तो किसी ने मुझे कमेंट्स भेजे जो लोग बोल रहे थे। लोग बोल रहे थे कि नया उबर ड्राइवर आ गया या नया 7-11 कर्मचारी आ गया है. मैंने ऐसे नस्लवादी कमेंट्स पढ़े। लेकिन मेरा मानना ​​है कि दुनिया एक होनी चाहिए और कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए।’

दिलजीत बोले मैं गुस्सा नहीं हूं

दिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें इन लोगों से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। दिलजीत ने कहा, 'मुझे कैब या ट्रक ड्राइवर से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं गुस्सा नहीं हूं, मेरे गाने हर जगह जाते हैं। उनके पास भी जो मेरे बारे में ये बोल रहे हैं।'

दिलजीत की फिल्में

दिलजीत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म सरदार जी 3 और डिटेक्टिव शेरदिल रिलीज हुई थी। वह अब बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह हैं। इस फिल्म को लेकर दिलजीत काफी एक्साइटेड हैं।

हालांकि जब दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 भारत में बैन हुई तब सोशल मीडिया पर लोगों ने दिलजीत को बॉर्डर 2 से हटाने की भी मांग की थी क्योंकि दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं और उनकी फिल्म भारत छोड़कर बाहर रिलीज हुई थी। लेकिन मेकर्स ने दिलजीत को नहीं हटाया और अब वह बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।