Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDiljit Dosanjh Reveals not having enough money to watch Sunny Deol Border in theatre Now Play Lead Role In Border 2
कभी सनी देओल की 'बॉर्डर' देखने तक के नहीं थे इस एक्टर के पास पैसे, अब 'बॉर्डर 2' में निभाया लीड रोल

कभी सनी देओल की 'बॉर्डर' देखने तक के नहीं थे इस एक्टर के पास पैसे, अब 'बॉर्डर 2' में निभाया लीड रोल

संक्षेप:

'बॉर्डर 2' में दिलजीत की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। मूवी में दिलजीत के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

Jan 28, 2026 01:57 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा मूवी 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बॉर्डर 2' में दिलजीत की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। मूवी में दिलजीत के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। ऐसे में दिलजीत ने 'बॉर्डर' देखने की अपनी यादों को याद करते हुए बताया कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वो इस फिल्म को थिएटर में देख सकें। वहीं, आज वो खुद 'बॉर्डर 2' का हिस्सा हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूरे देश में शोर था कि 'बॉर्डर' आई है

दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'बॉर्डर 2' एक्टर ने 'बॉर्डर' देखने के बारे में बात की और कहा, 'शोर बहुत था कि 'बॉर्डर' आई है, मतलब पूरे देश में शोर था कि 'बॉर्डर' आई है। तब घरवाले ऐसे थिएटर में जाने भी नहीं देते थे। हमारे पास कोई ऐसे पैसे भी नहीं थे कि हम थिएटर में देखें। मैंने फिर टीवी पर देखी थी जब 'बॉर्डर' आई थी। तो हम इंतजार ही कर रहे थे - कब आएगी और कब देखेंगे।' दिलजीत ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म दो से तीन बार देखी थी।

'बॉर्डर 2' में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है

दिलजीत ने बताया कि उनके क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थिएटर में फिल्म देखी थी और सभी को बताया था कि लोग इसका आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म का कमाल था थिएटर में। तो उसकी बातें सुनकर मैं बहुत एक्साइटेड हो गया था कि जब भी टीवी पर आएगी, मैं जरूर देखूंगा। तो मैंने टीवी पर देखी। भाजी, अभी जो मेरी फीलिंग है ना, वो ये है कि जो भगवान दे रहा है, मैं ले रहा हूं। मैं अपनी आपको लेकर आऊंगा।' नहीं समझता, मैं इस फिल्म का हिस्सा बन पाऊं। लेकिन जो भी भगवान दे रहा है, उसका शुक्र है।'

निभाया परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर का रोल

दिलीज ने आगे कहा कि 'बॉर्डर 2' में काम करके उन्हें बहुत खुशी हो रही है। वह परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभा रहे हैं। वहीं, जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ थे। 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।