Day 1: दिलजीत की 'मैं वापस आऊंगा' ने कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को दी मात, जानें 'गवर्नर' का हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' का आज पहला दिन है। पढ़िए तीनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Day 1: दिलजीत की 'मैं वापस आऊंगा' ने कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को दी मात, जानें 'गवर्नर' का हाल

बॉलीवुड के लिए ये शुक्रवार बेहद दिलचस्प रहा क्योंकि आज के दिन सिनेमाघरों में एक साथ तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई हैं। कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने एक ही दिन पर्दे पर दस्तक दी है। वहीं अब इनके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़ों ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को थोड़ा चौंकाया है। बॉक्स ऑफिस पर इस बार किसी भी फिल्म की शुरुआत ताबड़तोड़ या धमाकेदार नहीं रही। दिलचस्प बात ये है कि मजबूत स्टार कास्ट होने के बावजूद, तीनों में से कोई भी फिल्म अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने में नाकाम रही।

1. मैं वापस आऊंगा

पहले दिन का कलेक्शन: 0.91 करोड़ रुपये

स्टार कास्ट: दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ

मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' एक पीरियड लव-स्टोरी है। आज रिलीज हुई तीनों फिल्मों में से दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार और सपोर्ट इसी फिल्म को मिला है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। नसीरुद्दीन शाह और अभिनेता वेदांग रैना के अभिनय ने भी फिल्म में जान फूंक दी है। बेहतरीन गानों और इम्तियाज अली के खास रोमांटिक अंदाज के दम पर फिल्म ने अपने पहले दिन 0.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

2. भारत भाग्य विधाता

पहले दिन का कलेक्शन: 0.76 करोड़ रुपये

स्टार कास्ट: कंगना रनौत, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी कामा हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ की बहादुरी को दर्शाती है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की रक्षा की थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने नर्स की भूमिका निभाई है। हालांकि, फिल्म ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा पाई और पहले दिन 0.76 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई।

3. गवर्नर

पहले दिन का कलेक्शन: 0.69 करोड़ रुपये

स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू

सीरियस सिनेमा देखने वालों के लिए निर्देशक चिन्मय मांडलेकर 'गवर्नर' लेकर आए हैं। ये एक पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म है, जो साल 1991 के भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट पर आधारित है। हालांकि, विषय काफी गंभीर और सीमित वर्ग के लिए होने के कारण फिल्म की शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन केवल 0.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।