दिलजीत दोसांझ की हैं पत्नी और एक बेटा, एमी विर्क ने बताया था क्यों सिंगर रखते हैं उन्हें सबसे दूर
दिलजीत दोसांझ को लेकर सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दिलजीत शादीशुदा हैं और उनका बेटा भी है।

दिलीजत दोसांझ जिन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की, वह आज ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने पहले पंजाबी फिल्मों में गाना गाया और एक्टिंग की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कामल किया और आज उनके विदेशो में बड़े लेवल पर शो होते हैं। अब दिलजीत को लेकर कुछ ऐसी चीजें सामने आई हैं जिसके बारे में उनके फैंस भी कम ही जानते होंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत साल 2022 से यूएस सिटिजन हैं और यूएस पासपोर्ट से पूरी दुनिया में ट्रैवल कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि दिलीजत की पत्नी हैं संदीप कौर और वह भी यूएस सिटिजन हैं।
दिलजीत अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। वह पर्सनल लाइफ पर बात करने बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कभी अपने मैरिटल स्टेटस पर कमेंट नहीं किया और ना बताया कि क्या उनका कोई बच्चा है कि नहीं। इंडियन एक्सप्रेस की 2024 की एक रिपोर्ट में दिलजीत को लेकर लिखा था कि वह काफी प्राइवेट इंसान हैं, कम ही लोग उनके परिवार के बारे में जानते हैं। लेकिन उनके दोस्तों का कहना है कि उनकी पत्नी अमेरिकन इंडियन हैं और उनका बेटा भी है। वहीं उनके पैरेंट्स लुधियाणा में रहते हैं।
दिलीजत के दोस्त और कलीग उनकी बात को समझते हैं और बिना उनकी मर्जी के उनके परिवार और प्राइवेट लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन जून 2024 में सिंगर एक्टर एमी विर्क ने कहा था कि दिलजीत शादीशुदा हैं और अपने परिवार को वर्ल्ड के सामने लाने से झिझिकते हैं।
न्यूज 18 से बात करते हुए एमी ने कहा था, आप किसी को रोक नहीं सकते। अगर हम दिलजीत पाजी के पॉइंट ऑफ व्यू को देखें तो ये उनका प्राइवेट मैटर है। उनका परिवार है। कोई वजह ही होगी जो वह वर्ल्ड को अपना परिवार नहीं दिखाते हैं। मेरी भी पत्नी और बेटी है। मैं भी नहीं चाहता कि वो पब्लिक में आए। वो भी नहीं चाहते हैं। अब वह कहीं भी घूम सकते हैं और कोई नहीं जानता कि एमी का परिवार कौन है और दिलजीत की फैमिली कौन है। अगर लोगों को पता चल जाएगा तो उन्हें परेशान कर देंगे।
दिलजीत जो अपने परिवार को प्राइवेसी में रखते हैं उन्होंने तब सबको हैरान कर दिया जब साल 2024 यूके कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने बहन और मां को इंट्रोड्यूस करा था।
दिलजीत लास्ट फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे। इसी साल उनकी फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में दिलजीत के साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


