दिलजीत दोसांझ क्या बनने वाले हैं नेता? एक्टर बोले- मेरा काम सिर्फ…
दिलजीत दोसांझ एक टैलैंटेड सिंगर और एक्टर हैं। लेकिन कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही थी कि वह अब पॉलिटिक्स में कदम रख सकते हैं। दिलजीत ने अब इस पर अपनी बात रखी है।

दिलजीत दोसांझ हमेशा पंजाब का प्रमोशन करते हैं और अपने राज्य को लेकर लोगों को जागरुक भी करते हैं। उन्होंने हमेशा पंजाब की मदद की है चाहे कोविड के दौरान का मामला हो या फिर जब बाढ़ आई। दिलजीत अगर किसी पब्लिक इवेंट में भी जाते हैं तो वहां भी पंजाब के मु्द्दों पर बात करते हैं। अब हाल ही में ऐसा कहा गया कि दिलजीत, पंजाब का नया पॉलिटिकल चेहरा बन सकते हैं। इस पर अब दिलजीत ने अपनी बात रखई है।
दिलजीत ने एक्स पर लिखा, कदे वी नहीं...मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है और मैं अपने फिल्ड में काफी खुश हूं। थैंक्यू सो मच।
खबरों के मुताबिक, दिलजीत ने कथित तौर पर खालिस्तान के झंडे लहराते प्रदर्शनकारियों के एक समूह को देखने के बाद बीच में ही अपना प्रदर्शन रोक दिया।
बता दें कि हाल ही में कनाडा कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत बार-बार अपनी परफॉर्मेंस रोक रहे थे जब कुछ प्रोटेस्टर्स खालिस्तान के झंडे लहराते हुए दिखते हैं। इस दौरान दिलजीत फिर बोलते हैं कि वे लोग जितना चाहें झंडे लहरा सकते हैं, लेकिन वह पंजाब को हमेशा गर्व फील करवाते रहेंगे।
दिलजीत ने यह भी कहा था कि जब भी मैं इंडिया जाता हूं तो वो कहते हैं कि खालिस्तानी आ गया ओ। जब मैं यहां आता हूं तो कुछ और कहा जाता है। मुझे दोनों साइड से गाली पड़ती है। मुझे नहीं पता मुझे कहां जाना चाहिए। लेकिन मुझे पता है एक ही रास्ता ठीक है और मैं उसे ही फॉलो करूंगा।
दिलजीत दोसांझ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में नजर आए थे जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। वहीं हिंदी में वह बॉर्डर 2 में नजर आए थे जो सुपरस्टार थी। इस साल की सक्सेसफुल फिल्म में से एक है बॉर्डर 2 जिसमें दिलजीत के साथ वरुण धवन, सनी देओल, अहान शेट्टी भी हैं।
अब वह पंजाब 95 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाएंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


