दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कॉन्सर्ट में प्रोटेस्ट, भड़के पंजाबी सिंगर, बोले- 'जितने झंडे दिखाने हैं दिखा लो'

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Diljit Dosanjh Viral Video: सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिलजीत कॉन्सर्ट रोक कर लोगों से बात कर रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कॉन्सर्ट के बीच कुछ लोगों ने दिलजीत को झंडे दिखाए। 

दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कॉन्सर्ट में प्रोटेस्ट, भड़के पंजाबी सिंगर, बोले- 'जितने झंडे दिखाने हैं दिखा लो'

दिलजीत दोसांझ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट में हैं। वो वहां आए लोगों से बातचीत कर रहे हैं। दरअसल इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि दिलजीत को कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने झंडे दिखाए जिसके बाद वो भड़क गए और उन लोगों को कहा कि वो पंजाब की बात करना कभी नहीं छोड़ेंगे।

क्यों दिखाए गए दिलजीत को झंडे?

DNA की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत को झंडे इसलिए दिखाए गए क्योंकि वो जिमी फॉलन के शो पर पहुंचे, लेकिन जब पंजाब में बाढ़ आई थी, वो वहां नहीं आए थे।

कॉन्सर्ट के बीच भड़के दिलजीत दोसांझ

झंडे दिखाए जाने पर दिलजीत भड़क गए और उन्होंने अपने कॉन्सर्ट को रोका और सभी से बात की। उन्होंने खासकर झंडे दिखाने वालों को संबोधित किया। दिलजीत अपने वीडियो में पंजाबी में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन लोगों का काम समाज सेवा करना नहीं है, लेकिन वो पंजाब से प्यार करते हैं इसलिए वो जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, पंजाब की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सुनने में आता है कि नेशनल मीडिया में पंजाब की बात नहीं होती है, लेकिन वो शो में गए, वो अपना गाना या फिल्म प्रमोट करने नहीं गए बल्कि पंजाब की बात करने गए।

दिलजीत बोले- जितने झंडे दिखाने हैं, दिखा लो

दिलजीत ने आगे कहा कि वो पंजाब की बात करते रहेंगे और अगर पंजाब के लिए उन्हें झंडे दिखाए जा रहे हैं, तो जितनी झंडे दिखाने हैं, दिखा लो। दिलजीत की बात सुनकर फैंस ने उन्हें चियर किया और अपने फोन की फ्लैश लाइट्स लहराईं।

दूसरी बार जिमी फॉलन के शो पर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

बता दें, हाल ही में दिलजीत दोसांझ अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' में पहुंचे थे। उस शो से भी दिलजीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ शो के होस्ट जिमी फॉलन को भांगड़ा सिखाते नजर आए। दिलजीत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला। ये पहली बार नहीं था जब दिलजीत जिमी के शो पर गए थे। साल 2024 में भी दिलजीत जिमी फॉलन के शो पर गए थे।

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के होस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो के साथ दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा था- जिमी भाई आपका औरा काफी पॉजिटिव है। हमें अपने कल्चर को रिप्रेजेंट करने के लिए स्टेज देने के लिए धन्यवाद। इसी वीडियो में दिलजीत जिमी को भांगड़ा सिखाते और उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।