Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDilip Kumar shouted at the crew member for Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार ने क्रू को दिखाया था अपना गुस्सैल रूप, चिल्लाकर कही थी ये बात

अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार ने क्रू को दिखाया था अपना गुस्सैल रूप, चिल्लाकर कही थी ये बात

संक्षेप: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के लिए सेट पर क्रू को डांटने लगे थे दिलीप कुमार। दोनों ने इस फिल्म में निभाया था अहम किरदार, आज भी पसंद की जाती हगे दो लीजेंड एक्टर की ये फिल्म।

Wed, 22 Oct 2025 05:32 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स माने जाते हैं। दोनों ही एक्टर ने अपने समय में शानदार फिल्मों से ऑडियंस के जहन छाप छोड़ दी। खास बात ये रही जब अमिताभ अपने करियर के चरम पर थे तब उन्होंने दिलीप कुमार के साथ शक्ति नाम की शानदार फिल्म की थी जिसमें वो उनके बेटे के किरदार में थे। इस फिल्म से जुड़ा किस्सा हाल में अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोडपति के सेट पर सुनाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमिताभ के लिए क्रू पर चिल्लाने लगे थे दिलीप कुमार

दरअसल, अमिताभ के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान अख्तर शो पर आए थे। दोनों की बातचीत के दौरान अमिताभ ने दिलीप कुमार के गुस्सैल रवैए को याद किया। एक्टर ने बताया कि कैसे वो क्रू मेंबर पर चिल्लाने लगे थे। अमिताभ वो किस्सा याद करते हुए कहा, “शक्ति फिल्म का क्लाइमेक्स था जो कि हमको एयरपोर्ट पर शूट करना था जहां वो (दिलीप कुमार) हमको गोली मारते हैं और हम उसको रिहर्स कर रहे थे और क्योंकि वो एयरपोर्ट का सीन था और एयरपोर्ट की परमिशन जो थी वो बहुत ही कम समय के लिए मिली थी और माहौल जो था अंधेरा था।”

दोनों कर रहे थे रिहर्सल

अमिताभ ने आगे कहा, “ऐसा था प्रोडक्शन वाले बात कर रहे थे। हम रिहर्स कर रहे थे दिलीप साहब के साथ। अचानक उन्होंने हाथ छोड़ा इतनी जोर से क्रू के ऊपर चिल्लाया। उन्होंने कहा आप देख नहीं रहे कि एक कलाकार रिहर्सल कर रहा है। बस चुप हो जाओ।’ इतनी कदर तो जिंदगी में कभी नहीं मिली थी मुझे।”

फिल्म हुई थी हिट

बता दें, दिलीप कुमार और अमिताभ की ये फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राखी और स्मिता पाटिल ने अहम किरदार निभाया था। दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को साथ काम करते देखना ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।