दिलीप कुमार को क्यों थी अपनी भाभी बेगम पारा से नफरत? अमेरिकी सैनिक जेब में रखते थे फोटो

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

बेगम पारा दिलीप कुमार के भाई नासिर खान की बीवी थीं। वह उस जमाने की बोल्ड एक्ट्रेस थीं जिन्हें पहली बॉम्बशेल कहा गया। एक्टर अयूब खान की मां बेगम पारा सोनम कपूर की फिल्म सावरिया में भी दिखाई दी हैं।

दिलीप कुमार को क्यों थी अपनी भाभी बेगम पारा से नफरत? अमेरिकी सैनिक जेब में रखते थे फोटो

हिंदी सिनेमा के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार की लव लाइफ और फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और भाइयों के बारे में लोग कम जानते हैं। दिलीप कुमार के 12 भाई-बहन थे। इनमें छह भाई और पांच बहने थीं। दिलीप कुमार के अलावा उनके एक और भाई एक्टर थे जिनका नाम नासिर खान था। उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। नासिर की पत्नी बेगम पारा भी जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। कम लोग जानते हैं कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में दिखाई दी हैं। बेगम पारा ने जिंदगी अपनी शर्तों पर जी। वह काफी बोल्ड थीं। दिलीप कुमार उन्हें जरा भी पसंद नहीं करते थे। जानते हैं दिलीप कुमार की फैमिली और बेगम पारा से जुड़ा ये अनसुना किस्सा।

अमेरिकी सैनिक जेब में रखते थे फोटो

एक्ट्रेस बेगम पारा को भले ही आज की जनरेशन ना जानती हो पर वह अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी हैं। उस जमाने के हिसाब से पारा काफी बोल्ड और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली थीं। उन्हें ट्रेंड सेटर कहा जाता था। 1940 और 50 के दशक में उनके बोल्ड फोटोशूट्स और लाइफस्टाइल की वजह उन्हें बॉलीवुड की फर्स्ट बॉम्बशेल और ग्लैमरस गर्ल माना जाता है। बेगम पारा का उस दौर में इतना क्रेज था बताया जाता है कि अमेरिकी सैनिक जेब में उनके फोटोज रखते थे।

जज पिता की बेटी थीं बेगम पारा

बेगम पारा का जन्म पाकिस्तान में 1926 में हुआ था। वह रसूख वाली मुस्लिम फैमिली थीं। उनका नाम जुबैदा-उल-हक रखा गया था लेकिन प्यार से उन्हें पारा कहकर बुलाया जाता था। पारा के पिता उस वक्त जज थे। पिता का ट्रांसफर होता रहता था तो पारा ने जालंधर के स्कूल में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की। कॉलेज के दिनों में ही पारा काफी बोल्ड थीं। उन्हें घुड़सवारी और स्पोर्ट्स में रुचि थी। क्रिकेट उनका फेवरिट था। वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं हालांकि घरवाले नहीं चाहते थे कि वह हिरोइन बनें। पारा के भाई ने बंगाली एक्ट्रेस प्रोतिमा से शादी की थी और वह बंबई में रहते थे।

ऐसी मिलीं फिल्में

पारा अपने भाई के घर जातीं तो भाभी के साथ फिल्मी लोगों से मुलाकात होती थी। उन्होंने भाई की लाइफस्टाइल देखकर तय किया कि फिल्मों में काम करना है। भाभी के साथ शूट पर गईं और फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया। उनकी पहली फिल्म चांद थी। 17 साल में उनका फिल्मी डेब्यू हो गया। फिल्म सुपरहिट हो गई और पारा जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं। उन्होंने सोहनी महवाल, जंजीर, नील कमल, सुहागरात जैसी फिल्मों में काम किया। वह उस जमाने की महंगी एक्ट्रेस थीं।

बेगम पारा

बोल्ड फोटोशूट के चर्चे

लाइफ मैगजीन के लिए उनका बोल्ड फोटोशूट चर्चा में था। बेगम पारा का मानना था कि उनका फिगर अच्छा है तो बोल्ड शूट में कोई दिक्कत नहीं। बेगम पारा ने दिलीप कुमार के भाई नासिर खान के साथ काम किया और उनसे प्यार हो गया। नासिर शादीशुदा थे। उनकी पत्नी से रिश्ते खराब थे। वह उनसे अलग हुए और बेगम पारा से उनकी शादी हो गई। दिलीप कुमार इस शादी के खिलाफ थे। वजह बेगम पारा की बोल्ड लाइफस्टाइल, शराब-सिगरेट पीना, पार्टी करना। दिलीप को लगता था कि उनका भाई बेगम पारा के शौक पूरे नहीं कर पाएगा। इसी वजह से बेगम पारा और दिलीप कुमार के बीच इतनी तल्खी थी कि दोनों एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखते थे।

अयूब खान

सावरिया में बनी थीं सोनम की दादी

नासिर खान की फिल्में नहीं चलीं। वह प्रोडक्शन में आ गए, वहां भी बात नहीं बनी। बेगम पारा ने कई बिजनस किए जिनमें फेल रहीं। इस बीच दिल का दौरा पड़ने पर नासिर खान की मौत हो गई। बेगम पारा शराब पीने लगीं। उनके तीन बच्चे थे। बेगम पारा अपनी बहन के साथ पाकिस्तान चली गईं। वहां गुजारा नहीं हुआ फिर वह वापस मुंबई आ गईं। बेगम पारा के छोटे बेटे अयूब खान हैं जिन्हें आपने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा होगा। बेगम पारा ने सावरिया में सोनम कपूर की दादी का रोल निभाया था। बेगम पारा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2008 में 82 साल की उम्र में उनका इंतकाल हो गया।

बेगम पारा
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।