दिल पे चलाई छुरियां: सड़क पर गाकर टी-सीरीज के वीडियो तक पहुंचे राजू कलाकार, रिलीज हुआ गाना
इंटरनेट वाकई कमाल चीज है, राजू कलाकार को टी-सीरीज के वीडियो में देखकर लोग यही बोल रहे हैं। सड़क पर गाना गाकर वायरल हुए राजू सोनू निगम और टी-सीरीज की नजर में आए और हिट हो गए।

टी-सीरीज ने सोनू निगम के गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ का ट्रेंडिंग वर्जन रिलीज कर दिया है। इसके बैकग्राउंड की कहानी काफी रोचक है। दरअसल राजू कलाकार बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। एक वीडियो में वह हाथ में संगमरमर के दो टुकड़े लेकर सोनू निगम का गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' गाते दिखते हैं। यह क्लिप इतनी वायरल हुई कि सोनू निगम तक पहुंच गई और कुछ दिन पहले सोनू निगम राजू के साथ दिखे। फिर टी-सीरीज ने वादा किया कि सोमवार तक कुछ स्पेशल आने वाला है। फाइनली इंतजार पूरा हुआ।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस
'दिल पे चलाईं छुरियां' वीडियो में आवाज सोनू निगम की है, सेंट्रल कैरेक्टर कच्चा बादाम पर डांस करके वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा हैं। साथ में राजन अरोड़ा, रिषभ शुक्ला और दीपक गर्ग वगैरह हैं। वीडियो को मिले-जुले रिएक्शंस मिले हैं। एक ने लिखा है, टी-सीरीज के लिए सम्मान बढ़ गया क्योंकि उन्होंने असली आर्टिस्ट को गाने में लिया। कुछ लोग लिख रहे हैं कि गाना ठीक है पर अंजलि अरोड़ा को नहीं लेना चाहिए था। कुछ लोग इसे साल 2025 का ट्रेंडिंग गाना बता रहे हैं।
इंस्टा पर हैं राजू
राजू कलाकार इंस्टाग्राम पर हैं और यहां उनको 231k लोग फॉलो कर रहे हैं। राजू ने पहला वीडियो 6 जून को डाला था और अब फॉलोअर्स की संख्या अब बढ़ सकती है। यूट्यूब पर भी उनके कई शॉर्ट्स हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ लोगों के सामने ये गाना गाया और बैकग्राउंड में सोनू निगम का गाना डाल दिया। उनकी आवाज काफी फिट बैठ रही थी और उनका यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद ही राजू कलाकार लोगों की फिर सोनू निगम और टीसीरीज की नजर में आ गए।


