
फिल्म की रिलीज के बाद अलग से जोड़ा गया था यह गाना, अलग-अलग प्रैक्टिस करते थे हीरो-हीरोइन?
आमिर खान और माधुरी दीक्षित की एक ऐसी भी फिल्म थी, जिसके एक गाने के लिए दोनों को अलग-अलग रिहर्सल करवाया जाता था। लेकिन ऐसा क्यों? इस सवाल का जवाब हमें मिलेगा मूवी के इस किस्से में।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की साल 1990 में आई फिल्म 'दिल' को बनाने में महज 2 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसने 17 करोड़ रुपये के लगभग वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे और माधुरी दीक्षित ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को बेशुमार प्यार मिला था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म का एक गाना इसमें मूवी की रिलीज के बाद जोड़ा गया था।
रिलीज के बाद शूट किया गया यह गाना
माधुरी दीक्षित ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। माधुरी दीक्षित ने कहा, "दिल रिलीज हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने (मेकर्स ने) वह गाना ऐड किया। दम दमादम सॉन्ग। हम लोग सब पूछ रहे थे कि क्यों इंदु जी? यह फिल्म तो हिट हो गई है। इतनी बड़ी हिट हो गई। आप अब इसमें यह एक और गाना क्यों जोड़ना चाहते हैं? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया- मुझे और बड़ी हिट चाहिए ये फिल्म।" माधुरी दीक्षित ने बताया कि यह शूट आसान नहीं था, क्योंकि तब तक आमिर भी बिजी हो गए थे।
क्यों अलग-अलग प्रैक्टिस करते थे दोनों?
माधुरी दीक्षित ने बताया, "मतलब तब तक तो आमिर बिजी हो गए थे, मैं भी दूसरी फिल्में करने में बिजी हो गई थी। तो वो अपना रिहर्सल करते थे और मैं अपनी तैयारी किया करती थी। माधुरी ने बताया कि वो अपनी प्रैक्टिस वहां पर कर रही थीं जहां सॉन्ग शूट होना था।" इस तरह वक्त की कमी के चलते आमिर खान अलग तैयारी कर रहे थे और माधुरी अलग लेकिन फिर फाइनली एक जगह पर जहां शूटिंग का सेट लगाया गया था, वहां पर माधुरी और आमिर एक साथ मिले और यह गाना शूट किया गया जो कि सुपरहिट रहा था।
इन दिनों क्यों चर्चा में हैं आमिर खान?
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अभी अपनी फिल्म 'हैप्पी सिंह - खतरनाक जासूस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी एक विदेशी आदमी की ही जिसे भारत में एक मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म में वीर दास ने लीड रोल प्ले किया है और आमिर खान इस मूवी में गेस्ट अपीयरेंस देते नजर आएंगे। फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस, दोनों ही जगह पर खास पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




