'हनी सिंह को मेरे गाने के लिए अवॉर्ड मिला', गानों के रीक्रिएशन पर क्या बोले आनंद राज आनंद?
दिल चोरी साडा हो गया गाना तो आपने ही सुना ही होगा। इस गाने के लिए हनी सिंह को एक रेडियो अवॉर्ड भी मिला था। पर क्या आप इस गाने के ओरिजनल कंपोजर के बारे में जाते हैं।

दिल चोरी साडा हो गया, ये गाना आपने सोनू की टीटू की स्वीटी में सुना होगा। फिल्म में इस गाने को हनी सिंह ने गाया था। जब हनी सिंह को इस गाने के लिए रेडियो अवॉर्ड मिला तो इस गाने के कंपोजर घर पर बैठ वो देख रहे थे। गाने को कंपोज किया था आनंद राज आनंद। हनी सिंह को अवॉर्ड मिलता देख आनंद राज आनंद ने टी-सीरीज में फोन करके कहा कि हनी सिंह को मेरे गाने के लिए अवॉर्ड मिल रहा है। इसपर उन्हें जवाब मिला कि ये गाना हनी सिंह ने री-क्रिएट किया था, इसलिए उन्हें अवॉर्ड मिला।
गानों के रीक्रिएशन पर क्या बोले आनंद राज आनंद?
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में आनंद राज आनंद ने दिल चोरी साडा हो गया के बारे में बात की। आनंद राज आनद ने गानों के रीक्रिएशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत से लोग गाना खराब करते हैं। इस बात पर सिद्धार्थ हंसे और उन्होंने पूछा कैसे?
जब हनी सिंग को मिला अवॉर्ड
सिद्धार्थ के कैसे का जवाब देते हुए आनंद राज आनंद ने दिल चोरी साडा हो गया की बात की। उन्होंने कहा, जब मैंने गाना बनाया था दिल चोरी साडा हो गया। सुपरहिट हो गया था। चोरनी एलब्म 43 लाख आधिकारिक तौर पर बिकी थी। पायरेसी की बात भी मत करो। तो मैं एक दिन रेडियो मिर्ची अवॉर्ड देख रहा हूं…और दिल चोरी साडा का अवॉर्ड मिलता है हनी सिंह को…तो मैंने कहा, मैंने राज चानदा को फोन किया टी-सीरीज में कि यार ये मेरा गाना बनाया हुआ है। तो उन्होंने कहा कि आनंद जी क्या है, उसने ये गाना रीक्रिएट किया तो इसलिए।"
दिल चोरी साडा के रीक्रिएशन पर क्या बोले आनंद राज आनंद?
आनंद राज ने आगे कहा, मुझे ऐसा लगता है कि जिसका जो वक्त चल रहा होता है तो उसकी ब्रैंडिंग को भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, मैं नाखुश नहीं क्योंकि वो मेरा ही गाना है, रॉयलटी भी मुझे ही आती है। गाने पर नीचे लिखा हुआ भी आता है- रीक्रिएटेड बाय हनी सिंह, ओरिजन आनंद राज आनंद। तो अपनी ही गाना रीक्रिएट होने जा रहा है वो भी गर्व की बात होती है।
कब आई थी चोरनी एलब्म?
दिल चोरी साडा की बात करें तो ये गाना साल 2000 में आई एलब्म का एक सदाबहार पंजाबी गाना था। इस गाने को कंपोज किया था आनंद राज आनंद ने। वहीं, गाने को गाया था हंस राज हंस ने। गाने के बोल लिखे थे श्याम बलकार ने। चोरनी अपने वक्त की सुपरहिट एलब्म्स में से एक थी।
इसके बाद ये गाना साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में सुनाई पड़ा। पहले की तरह ही, फिल्म के गाने को भी खूब पसंद किया गया। हनी सिंह ने इस गाने को रीक्रिएट किया।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


