आमिर खान ने 10 महीने बाद दी थी फरहान अख्तर को अपॉइन्टमेंट, फिर कहा हां और बन गई ये आइकॉनिक फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ की वजह से चर्चा में हैं। आइए आपको उनकी आइकॉनिक फिल्म के बनने का किस्सा बताते हैं जब उन्हें आमिर खान से मिलने के लिए 10 महीनों का इंतजार करना पड़ा था। 

Farhan Akhtar, Aamir Khan

Bollywood Kissa: 26 साल पहले की बात है। फरहान अख्तर एक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने सबसे पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और अक्षय खन्ना का नाम सोचा था। लेकिन ऋतिक और अभिषेक ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। ऐसे में फरहान के दिमाग में बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' का नाम आया।

आमिर खान कैसे बने फिल्म का हिस्सा?

फरहान, आमिर खान से मिलकर फिल्म की कहानी डिस्कस करना चाहते, लेकिन उनके साथ एक मीटिंग फिक्स करने में फरहान के पसीने छूट गए थे। आमिर ने फरहान को अपॉइन्टमेंट देने में लगभग 10 महीने का समय लगा दिया था।

तीसरे रोल के लिए इस एक्टर से की बात

जब फरहान ने आमिर को स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने तुंरत हां कह दिया। फिर उन्होंने तीसरे रोल के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया। सैफ भी राजी हो गए।

करण जौहर को लगा था, फ्लॉप होगी फिल्म

जब ये फिल्म बन रही थी तब इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को इस फिल्म की कहानी पर भरोसा नहीं था। जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर को तो पूरा यकीन था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने वाली है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि आमिर खान ने इस फिल्म में काम करने का फैसला करके गलती कर दी है।

बाथरूम में आया था गाने का आइडिया

कास्ट के फाइनल होने के बाद फरहान अख्तर, जावेद अख्तर और शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी लोनावला रवाना हो गई थी। वे वहां फिल्म का गाना बनाने गए थे। सारे गाने तैयार हो गए थे, लेकिन फिल्म का टाइटल सॉन्ग नहीं बना था। फिर एक दिन शंकर महादेवन ब्रश कर रहे थे और उनके दिमाग में टाइटल सॉन्ग का आइडिया आया। वो उसी हालत में भागकर फराह खान के कमरे में गए और उन्हें वह धुन गुनगुनाकर समझाई। इस तरह इस फिल्म का टाइटल ट्रैक बना।

क्या है इस फिल्म का नाम?

साल 2001 में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने फिल्म क्रिटिक्स और करण जौहर समेत पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। इस कल्ट क्लासिक फिल्म का नाम था, 'दिल चाहता है'।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

महज 8 से 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने न सिर्फ युवाओं के बीच हेयरस्टाइल से लेकर कपड़ों तक का ट्रेंड बदल दिया था, बल्कि इसे 'बेस्ट फीचर फिल्म' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।