दीदी तेरा देवर दीवाना…लिखने वाले इस गीतकार ने शाहरुख को दिया सबसे हिट गाना, बेरोजगारी में खुद को भजनों में डुबोया

Feb 23, 2026 02:11 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

कबूतर जा जा जा, ये काली काली आंखें, ओ साकी साकी रे जैसे गाने लिखने वाले गीतकार को जानते हैं आप? बेरोजगारी में खुद को भजनों में डुबोया, सालों किया स्ट्रगल और दिए ऐसे यादगार गाने। पहचानिए इस गीतकार को।

दीदी तेरा देवर दीवाना…लिखने वाले इस गीतकार ने शाहरुख को दिया सबसे हिट गाना, बेरोजगारी में खुद को भजनों में डुबोया

1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक मानी जाती है। एक पारिवारिक फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को बांध दिया और गाने तो दुनियाभर में मशहूर हो गए। इस फिल्म का माई नी माई, दीदी तेरा तेरा देवर दीवाना गाना खूब मशहूर हुआ था। माधुरी की पर्पल साड़ी की तारीफ हुई थी, डांस और म्यूजिक तो आज भी चर्चाओं में हैं। लेकिन कभी आपने ध्यान दिया कि देश के कई हिस्सों में गोद भराई रस्म की शुरुआत करने वाला ये गाना आखिर किसने लिखा था? इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का गाना ‘ये काली काली आंखें’ किसकी कलम से निकला?

दीदी तेरा देवर दीवानी

पाकिस्तान में जन्मा बच्चा बचपन से ही था शायर

इस गीतकार के बारे में बात करने से पहले थोड़ा जीवन परिचय दे देते हैं। तो विभाजन से पहले 2 नवंबर 1942 पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक सिख परिवार में जन्मा बच्चा जो विभाजन के बाद भारत में आ बसा। इस बच्चे का नाम था देव कोहली। देव जब 10 साल के थे तो शायरियां लिखने लगे थे। हिंदी पर इतनी अच्छी पकड़ देखकर कई लोग शायरियां सुन हैरान होते। इतना गहरा कैसे लिखा जा सकता है। देव कोहली के इस काम को देखते हुए किसी ने उन्हें फिल्मों में गाने लिखने का सुझाव दिया और कड़ी मशक्कत के बाद देव मुंबई आ गए। ये शायद 60 का दशक था।

स्ट्रगल के दिनों में की मेहनत

अपने स्ट्रगल के दिनों में देव ने 1964 से 1971 तक मेहनत की। वो इस दौर में कई बड़े सिंगर्स, गीतकारों और म्यूजिक कंपोजर से मिलते रहे। पीछे रहते हुए काम भी करते रहे। कुछ लिखे गाने मेकर्स को पसंद आते लेकिन फिर वो गाने स्क्रीन तक अपनी जगह नहीं बना पाते। अंत में उन्हें 1971 में आई फिल्म लाल पत्थर में विनोद मेहरा पर फिल्माया गाना 'गीत गाता हूं मैं गुनगुनाता हूं मैं' मिल गया। गाने को पसंद तो किया गया लेकिन पहचान नहीं मिली।

ऐसे मिला काम और नाम

फिर एक समय ऐसा आया जब राजश्री प्रोडक्शन के मालिक सूरज बडजात्या सलमान खान को लेकर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ बना रहे थे। इस फिल्म के गानों के लिए सूरज नए कलाकारों को मौका दे रहे थे। तभी म्यूजिक कंपोजर रामलक्ष्मण ने देव कोहली की मुलाकात सूरज से करवाई। सलमान की फिल्म का इंट्रो सॉंग हंसते गाते, कबूतर जा जा, काहे तोहसे सजना और आजा शाम होने आई। जैसे गाने लिखे। ये गाने जबरदस्त हिट हुए और देव कोहली के पास काम की बाढ़ आ गई।

हम आपके हैं कौन के गानों से किया कमाल

देव कोहली ने ही हम आपके हैं कौन के गाने माई नी माई, दीदी तेरा देवर दीवाना, मुझसे जुदा हो कर, जैसे खूबसूरत गाने लिखे। इसके बाद भी देव कोहली के गानों का सफर रुका नहीं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का गाना ‘ये काली काली आंखें’, 'हम साथ साथ हैं का गाना 'छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया', मैया यदोसा, मुसाफिर का गाना ओ साकी साकी रे' लिखे थे। देव कोहली अपने गानों में इतनी सरल भाषा का इस्तेमाल करते थे कि आज भी लोगों को ये गीत याद हैं।

भजन में डुबोया

देव कोहली के करियर में एक ऐसा भी दौर आया था जब बेरोजगारी में जी रहे थे। ऐसे में उन्होंने खुद को भजनों में डुबो लिया और शानदार भजन लिखे।

केस और निधन

विकिपीडिया के मुताबिक नवंबर 1998 में, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सेठी ने देव कोहली और सिंगर पूर्णिमा के खिलाफ फिल्म कुदरत (1998) के गाने ‘अब तक है पूरी आजादी’ में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। देव कोहली कई शानदार गीत लिखने के बाद 80 साल की उम्र में साल 2023 में ये दुनिया छोड़ गए। लेकिन उनके ये गीत हमेशा याद रहेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।