
युजवेंद्र चहल की बहन ने भाईदूज पर धनश्री पर साधा निशाना? लिखा- जो लोग आपके कैरेक्टर को…
संक्षेप: युजवेंद्र चहल की बहन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने भाईदूज पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे लोग धनश्री वर्मा को टारगेट मान रहे हैं। केना द्विवेदी ने लिखा है कि उनका भाई महिलाओं का बहुत सम्मान करता है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब क्रिकेटर की बहन केना द्विवेदी का पोस्ट चर्चा में है। केना ने भाई दूज पर चहल के लिए लंबा पोस्ट लिखा है। इसमें जिक्र किया है कि युजवेंद्र महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं। उन्होंने लिखा है कि इतना कुछ सुनने के बाद भी युजवेंद्र चुप रहे क्योंकि उनको लगता है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लोगों को लग रहा है कि केना ने इनडायरेक्टली धनश्री पर कमेंट किया है।

भाई के लिए लिखा ये पोस्ट
युजवेंद्र को टैग करके केना ने लिखा कि कई बार एक रिश्ता खून से ही नहीं लिखा होता लेकिन इसमें एक प्रॉमिस की मुहर होती है, ये वादा होता है सुरक्षा का। केना लिखती हैं , 'आप ऐसे शख्स हैं जो सच में महिलाओं का रिस्पेक्ट करता है, जो हर महिला को 'मैम' कहकर बात करता है, जो अपने इर्दगिर्द हर इंसान के सम्मान को बरकरार रखता है और जब दुनिया बुरी हो जाए तो चुप रहना पसंद करता है। जब मैं गुस्सा भी हो जाती और पूछती, 'आप कुछ बोलते क्यों नहीं?' तो आप मुझे हमेशा याद दिलाते कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है और चुप्पी में बहुत दम होता है।
सबको सेफ फील करवाते हैं
केना ने आगे लिखा है, 'जो लोग आपके दिल को, कैरेक्टर को और आपकी आत्मा को जानते हैं वो प्रोटेक्टिव एनर्जी को फील करते हैं, जो कि आपके आसपास रहने वाले लोगों को सेफ फील करवाती है। हर शिक्षा, हर हंसी और हर वो सीख जो मुझे आपसे मिली, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं जानती हूं कि गलतियां करती रहूंगी पर यह भी जानती हूं कि आप मुझे वापस ट्रैक पर लाने के लिए साथ हैं, जैसा कि आप हमेशा करते हैं।'
नेगेटिविटी से बचाने की प्रार्थना
केना ने युजवेंद्र की विलपावर, ताकत और अपना मजाक उड़ाकर दूसरों को हंसाने की काबिलियत की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वह युजवेंद्र को नेगेटिविटी से बचाएं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




