सत्ते पे सत्ता में अमिताभ की एंट्री पर जिस साउंड से कांपे थे लोग, गरारे की आवाज से बना था वो म्यूजिक
सत्ते पे सत्ता फिल्म में जब नीली आंखों वाले बाबू विलन की एंट्री होती तो एक डरावना म्यूजिक बजता है। अगर आपको पता चलेगा कि ये म्यूजिक कैसे बनाया गया था आप पंचम दा की क्रिएटिविटी की दाद देंगे।

बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अहम होता है। किसी बड़ी मूवी में, विलन या हीरो की एंट्री अगर बिना बीजीएम के इमैजिन करेंगे तो सीन फीका लगेगा। इस म्यूजिक में जान डालने के लिए इंडस्ट्री में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स होते रहे हैं। म्यूजिक में एक्सपेरिमेंट के मामले में पंचम दा यानी आरडी बर्मन का कोई मुकाबला नहीं था। आज बात करेंगे फिल्म सत्ते पे सत्ता की। इसमें अमिताभ बच्चन डबल रोल में हैं। जब उनके विलन का किरदार बाबू एंट्री लेता है तो कुछ डरावना सा बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है। अगर आपको पता चलेगा कि ये किस चीज की आवाज थी तो हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डबल रोल में अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की मूवी सत्ते पे सत्ता 1982 में रिलीज हुई थी। इसके गाने भी सुपरहिट थे और लोग आज भी सुनते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में हीरो और विलन दोनों बने हैं। जब वह विलन के रोल में आते तो लोग स्क्रीन पर उन्हें देख सिहर जाते थे। पहले इस सीन को देखिए जिसमें आप उस बीजीएम को सुन सकते हैं।
गेस कर पाए किसका साउंड है?
क्या आप गेस कर पा रहे हैं कि यह आवाज कैसे निकाली गई? जवाब है पानी से गार्गल यानी गरारा करके। जी हां आपने एकदम सही पढ़ा। कई लोग सोचते हैं कि ये किसी जानवर की आवाज है, मशीन या किसी इंस्ट्रूमेंट से निकाली गई है, लेकिन ये पंचम दा की क्रिएटिविटी का क्लासिक उदाहरण है।
ऐनेट पिंटो ने निकाली थी आवाज
दरअसल आरडी बर्मन चाहते थे कि सीन में एक ऐसी मिस्टीरियस आवाज सुनाई दे जिससे विलन की क्रूरता झलके। उसके पर्दे पर दिखते ही लोगों के मन में डर की भावना आ जाए। इस म्यूजिक को निकालने के लिए उन्होंने किसी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि एक सिंगर को गार्गल करने को कहा। उन्होंने ऐनेट पिंटो को बोला कि गले में पानी लें उसे पिएं नहीं बल्कि गले में भरकर गार्गल करें। सचिन शिंदे के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में ऐनेट बताती हैं कि जब उन्होंने ऐसे किया तो पंचम बोले, मैं ही ट्यून चाहता था।
कैसे किया एक्सपेरिमेंट
ऐनेट ने मुंह में पानी भरा और माइक के बेहद करीब जाकर गरारे करना शुरू किया। पंचम दा ने इस आवाज को अलग-अलग पिच और रिदम पर रिकॉर्ड किया। इसके बाद इस गार्गल साउंड को इको और रिवर्ब के साथ मिक्स किया गया। जब इसे फिल्म के सीन के साथ जोड़ा गया तो वो आवाज ऐसी लगी जैसे कोई जंगली जानवर बोल रहा हो। आरडी बर्मन इस तरह के बेहतरीन एक्सपेरिमेंट्स करते रहते थे। उन्हें साउंड डिजाइनर भी कहा जाता था।
सत्ते पे सत्ता के बारे में
सत्ते पे सत्ता फिल्म 7 जाहिल भाइयों की कहानी है। इसमें रवि आनंद यानी अमिताभ बच्चन सबसे बड़े हैं। रवि की शादी इंदु यानी हेमा मालिनी से हो जाती है। वह उन सात भाइयों को जानवरसे इंसान बनाती हैं। फिर विलन के रोल वाले अमिताभ बच्चन यानी बाबू की एंट्री हो जाती है और कहानी पलटती है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


