गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने में है एक बड़ी गलती, नहीं पकड़ पाए बड़े से बड़े उस्ताद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड फिल्मों के लिरिसिस्ट कुछ भी लिख दें, गाने एक बार जुबान पर चढ़ जाएं तो लोग इनमें लॉजिक लगाना बंद कर देते हैं। कुछ ऐसा ही गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने के साथ हुआ।

hero number 1 song

डेविड धवन की फिल्म हीरो नंबर 1 साल 1997 में आई थी। मूवी की कहानी लोग भले ही भूल गए हों, इसके गाने अभी भी लोगों की प्लेलिस्ट में रहते हैं। हीरो नंबर 1 के लीड एक्टर्स गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। ये 90 के दशक की हिट जोड़ी थी। इस मूवी के गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। कुछ रोज पहले एक इंटरव्यू में वह इसके एक गाने से जुड़ी ब्लंडर के बारे में बता चुके हैं। यह गाना हम सब लोग गाते हैं पर शायद ही कोई इसकी गलती को पकड़ पाया हो।

हीरो नंबर का वो गाना

सोना कितना सोना है से लेकर मैं तो रस्ते से जा रहा था... हीरो नंबर 1 ने कई टाइमलेस गाने दिए हैं। ये गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। इसी फिल्म का एक गाना है, 'मैं तुझको भगा लाया हूं तेरे घर से, तेरे बाप के डर से। इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर हैं। फिल्मफेयर से बातचीत में समीर अनजान ने इस सॉन्ग से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बात बताई थी साथ ही बताया था कि कैसे उनके ना चाहने के बाद भी यह गाना डेविड धवन ने जबरदस्ती फिल्म में ले लिया था।

समीर ने बताई गाने में बड़ी गलती

समीर ने बताया था कि उन्होंने ऐसे ही गाने का मुखड़ा डेविड धवन को सुनाया। डेविड धवन को इतना पसंद आ गया कि वह इसे अपनी फिल्म में लेने की जिद करने लगे। समीर ने समझाया कि उनकी फिल्म में ये गाना नहीं जाएगा क्योंकि लड़की का बाप ही नहीं है। डेविड नहीं माने। समीर ने बहुत समझाया कि लोग उन्हें पागल समझेंगे कि बाप पर गाना लिखा और हिरोइन का बाप ही नहीं है फिल्म में। डेविड ने कॉन्फिडेंस दिखाया और बोले कि गाना डालेंगे और सुपरहिट होगा।

डेविड धवन ने दिखाया कॉन्फिडेंस

डेविड इस गाने को लेकर इतने कॉन्फिडेंट थे उन्होंने समीर से कह दिया कि अगर किसी ने उनसे इस गाने पर कुछ कहा तो वह डायरेक्शन छोड़ देंगे। समीर परेशान हो गए लेकिन डेविड की जिद के आगे हार माननी पड़ी। समीर ने बताया कि वाकई में आज तक कोई ऐसा इंसान नहीं मिला जिसने सवाल उठाया हो कि बिना बाप के ये गाना क्यों लिख दिया।

यूट्यूब पर खूब देखा गया है ये गाना

टिप्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अगर चेक करेंगे तो 14 साल में इस गाने को 134 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस पर 6 हजार कमेंट्स हैं और सबने गाने की तारीफ की है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।