पाकीजा के ‘चलो दिलदार चलो’ गाने में नहीं दिखाया गया मीना कुमारी का चेहरा, क्या आपको पता है वजह?
पाकीजा फिल्म के गाने सुनकर आज भी दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। फिल्म बनाने में काफी दिक्कतें आई थीं ये तो हर कोई जानता है। क्या आपने नोटिस किया कि चलो दिलदार चलो गाने में मीना कुमारी का चेहरा नहीं दिखाई दिया है?

आपके पांव देखे, बहुत हसीन हैं, इन्हें जमीन पर मत उतारियेगा मैले हो जाएंगे...ये डायलॉग सुनते है जहन में पाकीजा फिल्म का नाम आ जाता है। 1972 में रिलीज हुई इस म्यूजिकल क्लासिक फिल्म को बनने में 14 से 15 साल लग गए थे। फिल्म के लेट होने की कई वजहें थीं। उस वक्त फिल्म की लीड मीना कुमारी और उनके डायरेक्टर पति कमाल अमरोही के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ रही थी। मीना की सेहत खराब हो रही थी। फिल्म पूरी करने में काफी बदलाव करने पड़े। पाकीजा के गाने दिल को छूने वाले हैं। क्या आपने कभी नोटिस किया कि चलो दिलदार चलो गाने में मीना कुमारी का चेहरा नहीं दिखाया गया है? यहां जानिए इसकी क्या वजह थी।
शूट में बदल गई लता की आवाज
कमाल अमरोही और मीना कुमारी की शादी 1952 में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद यानी 1956 में उन्होंने पाकीजा बनानी शुरू कर दी। उस वक्त मीना कुमारी 19 साल की थीं और बेहद खूबसरत दिखती थीं। 'इन्हीं लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मेरा' शुरुआत में ही शूट हो गया था। फिल्म की शूटिंग में इतनी मुश्किलें आईं कि काफी कुछ बदल गया। यहां तक कि सिंगर लता मंगेशकर की आवाज तक में फर्क महसूस किया जा सकता है।
बीमार हो गई थीं मीना कुमारी
फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट बनाने का फैसला लिया गया था फिर कलर में ट्रांजीशन किया गया। पाकीजा बनते-बनते मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्ते में खटास आने लगी। बीच में मूवी बंद भी कर दी गई। 1969 में मीना कुमारी को मनाकर फिर से शूट शुरू हुआ लेकिन तब तक शराब की लत ने उन्हें बीमार बना दिया था। मीना कुमारी को लिवर सिरोसिस हो चुका था। जब चलो दिलदार चलो गाना शूट होने का नंबर आया तो मीना कुमारी की हालत ऐसी थी कि वह शूट नहीं कर पा रही थीं।
गाने में नहीं दिख पाया मीना का चेहरा
चलो दिलदार चलो में राज कुमार के साथ मीना कुमारी का भी अहम था। पर मीना की हालत देखते हुए कमाल अमरोही ने गाना ऐसे शूट किया है कि उनका चेहरा ना दिखाना पड़े। गाने में बॉडी डबल यूज करके मीना की पीठ, पानी, वादियां, सितारें, दूर से चलती नाव, पानी ये सब दिखाया गया है। राज कुमार के साथ जब मीना का शॉट है तो वह सिर पर दुपट्टा ओढ़े और पीठ की तरफ से दिखाई दे रही हैं।
38 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
पाकीजा पूरी होने के कुछ वक्त बाद ही मीना कुमारी का निधन हो गया था। पाकीजा फरवरी 1972 में रिलीज हुई थी। 31 मार्च 1972 को जब मीना का इंतकाल हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 38 साल थी। डॉक्टर्स ने उन्हें शराब पीने के लिए मना किया था लेकिन वह लत छोड़ नहीं पा रही थीं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


