एक दिन में 2 शोज और 1 फिल्म से कर दिया गया था बाहर, बाद में इस बॉलीवुड एक्टर ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको बॉलीवुड के उस शानदार एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिसे एक दिन में तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, बाद में इस एक्टर ने ऐसा कमाल दिखाया कि 4 नेशनल अवॉर्ड्स के विनर बने।

एक दिन में 2 शोज और 1 फिल्म से कर दिया गया था  बाहर, बाद में इस बॉलीवुड एक्टर ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड्स

अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपने इस एक्टर की फिल्में तो जरूर देखी होंगी। हम जिस एक्टर के बारे में आपको बता रहे हैं, उस एक्टर ने न केवल फिल्मों में काम किया बल्कि टीवी शोज में भी अपनी छाप छोड़ी। इस एक्टर के जीवन में ऐसा वक्त भी था जब इसे तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से एक ही दिन में निकाल दिया गया था। जब इस एक्टर को तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से बाहर किया गया, तो हताश होने की बजाय एक्टर ने सोचा था कि जिन लोगों ने उसे निकाला है, बाद में उन्हें ही पछतावा होगा। इस एक्टर ने अपनी एक्टिंग से ऐसा कमाल किया कि बाद में इन्होंने 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते।

1994 में मनोज बाजपेयी को मिला पहला एक्टिंग ब्रेक

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम है मनोज बाजपेयी। मनोज बाजपेयी बिहार से आते हैं। उन्हें साल 1994 में पहला एक्टिंग ब्रेक मिला। हालांकि, पहले एक्टिंग ब्रेक में उन्हें कोई बड़ा रोल नहीं मिला था। मनोज बाजपेयी की पहली फिल्म थी गोविंद निहलानी की द्रोहकाल (1994)। इसी साल मनोज बाजपेयी को एक और फिल्म मिली, ये फिल्म थी शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने डाकू मान सिंह का रोल निभाया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी के कोई डायलॉग नहीं थे।

फिल्मों के साथ-साथ किए टीवी शोज

फिल्मों के साथ-साथ मनोज बाजपेयी टीवी के शोज भी कर रहे थे। मनोज बाजपेयी ने कलाकार, इम्तिहान (दूरदर्शन) और स्वाभिमान (दूरदर्शन) जैसे शोज में देखा गया। मनोज बाजपेयी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए शेखर टुनाइट पर एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जीवन में वो दिन भी देखा जब एक ही दिन में उन्हें तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था।

एक दिन में छिन गए तीन प्रोजेक्ट्स

शेखर सुमन को मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनके पास एक सीरियल में लीड रोल था, दूसरी सीरियल में सेकेंड लीड और एक कॉर्पोरेट फिल्म में लीड रोल था, लेकिन वो दिन इतना खराब था कि उन्हें तीनों प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था।

पहला टेक दिया और फिर शो से कर दिए गए बाहर

मनोज बाजपेयी ने बताया, “मैं शूटिंग करने गया, पहला टेक हुआ और अचानक डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर किसी कमरे में चले गए। बाद में असिस्टेंट डायरेक्टर निकला और उसने कहा कि तुम इधर आओ। मुझे कॉस्ट्यूम रूम में लेकर गया और कहा कि तुम कपड़ा अपना पहन लो, कहा कि कुछ सही नहीं लग रहा है। दूसरा कुछ होगा तो हम बताएंगे। मैंने कपड़ा आपने और बैग लिया। जब मैं निकला तो जाहिर सी बात थी कि शूटिंग सारी रुक चुकी थी और सारी की सारी यूनिट बाहर थी। सारे मेरे को-एक्टर्स बाहर थे। वो बहुत तोड़ देने वाला था। बेइज्जती महसूस हुई, लेकिन मैं रोया नहीं।”

जब फिल्म के सेट पर पहुंचे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी बताते हैं वहां से निकल कर वो ट्रेन में चढ़े। ट्रेन में जब वो वापस जा रहे थे, तो उनके दिमाग में आया कि वो कॉर्पोरेट फिल्म है उसकी शूटिंग चल रही होगी, जाकर देखता हूं। मनोज बाजपेयी वहां पहुंचे। उनकी मुलाकात वहां डायरेक्टर विक्टर (उस वक्त असिस्टेंट डायरेक्टर), जिन्होंने यशराज फिल्म्स के लिए काफी फिल्में बनाई हैं, से हुई। विक्टर ने मनोज बाजपेयी से पूछा कि वो यहां क्या कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो यहां बस काम देखने आए हैं, उनकी जरूरत सेट पर दो-तीन बाद है। इसके बाद विक्टर ने मनोज से उनके शो की शूटिंग के बारे में पूछा। मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें शो से निकाल दिया गया है। इसके बाद विक्टर ने थोड़ा हिचक के साथ मनोज को बताया कि फिल्म में उनकी जगह किसी और को ले लिया गया है।

तीसरे प्रोजेक्ट से भी कर दिए गए बाहर

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि विक्टर ने उनसे पूछा कि वो यहां से कमरे पर ही जाएंगे न? मनोज ने हां में जवाब दिया। इसके बाद विक्ट ने उनसे कहा कि तू सुसाइड तो नहीं कर लेगा न? मत करना क्योंकि मैं दारू लेकर आ रहा हूं। मनोज ने कहा कि वो वहां से भी चले गए। उन्होंने फिर अपने तीसरे प्रोजेक्ट वाले लोगों को फोन किया। वहां, डायरेक्टर के असिस्टेंट ने फोन उठाया। मनोज ने पूछा कि शूटिंग का कबसे प्लान कर रहे हैं, इसपर मनोज को बताया कि उन्हें शो से निकाल दिया गया है और किसी और को कास्ट कर लिया गया है। इस तरह मनोज बाजपेयी के हाथ से तीन-तीन प्रोजेक्ट्स एक ही दिन में छिन गए थे।

मनोज बाजपेयी के बारे में

मनोज बाजपेयी का गांव कौन सा है?
मनोज बाजपेयी बिहार के बेलवा गांव से हैं।

एक्टर ने जीते 4-4 नेशनल अवॉर्ड्स

मनोज बाजपेयी से भले ही एक दिन में तीन-तीन प्रोजेक्ट्स छिन गए हों, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। मनोज बाजपेयी को बड़ा ब्रेक मिला फिल्म सत्या में। एक्टर को सत्या, शूल, पिंजर, स्पेशल 26, अलीगढ़ और शूटआउट ऐट वडाला जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

मनोज बाजपेयी और उनकी एक्टिंग को इतना प्यार मिला कि एक्टर ने अपने नाम चार-चार नेशनल अवॉरड्स किए। मनोज बाजपेयी को सत्या के लिए सपोर्टिंग रोल में नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके बाद मनोज बाजपेयी को पिंजर के लिए स्पेशल जूरी (नेशनल अवॉर्ड) मिला। तीसरा नेशनल अवॉर्ड उन्हें भोंसले (2020) के लिए मिला और चौथा नेशनल अवॉर्ड गुलमोहर के लिए मिला।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।