जाने कहां गए वो दिन…सुनकर आप भी हो जाते हैं उदास? इन 7 गानों के राग से जुड़ा है एक सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कभी आपने सोचा कि कोई गाना सुनकर दिलोदिमाग पर अजीब सा असर क्यों होता है या ब्रेकअप में दुखभरे गाने सुनने के लिए क्यों ना कहा जाता है? कुछ राग हमारे मूड पर सीधा असर करते हैं। यहां जानते हैं ऐसे ही गानों के बारे में।

जाने कहां गए वो दिन…सुनकर आप भी हो जाते हैं उदास? इन 7 गानों के राग से जुड़ा है एक सीक्रेट

म्यूजिक लवर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि आजकल पहले जैसे गाने नहीं बनते। वहीं पुराने गानों की मेलोडी अभी भी लोगों के दिल को छूती है। पहले जब गाने बनते थे तो संगीतकार रागों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करते थे। उन्हें पता था कि कहां कौन सा राग कैसा भाव पैदा करेगा। इसी तरह फिल्मों के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी बीट्स पर मिनट का ध्यान रखा जाता है। यहां बॉलीवुड के 7 एवरग्रीन क्लासिक गाने हैं। इनमें राग शिवरंजनी का इस्तेमाल हुआ है। इस राग के बारे में जानने के बाद आपको इन गानों को देखने और सुनने का भाव एकदम बदल जाएगा।

क्या है राग शिवरंजनी

राग शिवरंजनी बॉलीवुड के कई संगीतकारों का पसंदीदा रहा है। उन्हें जब गाने की धुन से लोगों की रूह तक के तार हिलाने होते थे तो वे इस राग का इस्तेमाल करते थे। इस राग में सरगम के 5 ही सुर इस्तेमाल होते हैं। ये सुर हैं- सा, रे, ग, प, ध। इसमें म और नी वर्जित होते हैं। कोमल ग और कोमल ध सुर हैं जो मीठा दर्द पैदा करता है। इस राग को गाने का समय रात्रि का दूसरा पहर है। इसमें करुण, श्रृंगार और भक्ति प्रमुख रस हैं। इस राग में गाए गाने मधुर विरह, इमोशनल और आध्यात्मिक शांति देते हैं। यहां देखें राग शिवरंजनी वाले 7 गाने।

मेरे नैना सावन भादों

इस गाने को संगीत आरडी बर्मन ने दिया है। किशोर कुमार की दिल छूने वाली आवाज है। इस गाने में जो तड़प है, वह सीधे दिल के तार छेड़ती है। इसका फीमेल वर्जन लता मंगेशकर ने गाया है। इसे सुनकर भी एक मीठी उदासी दिल को घेरती है।

जाने कहां गए वो दिन

इस गाने पर मायूस राज कपूर को देखकर हर कोई उनके दिल का दर्द महसूस करता है। गाने को शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है।

बहारों फूल बरसाओ

यह गाना शादियों का फेवरिट है। इसमें भी राग शिवरंजनी है और मोहम्मद रफी की शानदार आवाज है।

आवाज देके हमें तुम बुलाओ

आवाज देके हमें तुम बुलाओ गाने का म्यूजिक भी शंकर-जयकिशन ने दिया है। इसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया है।

दिल के झरोखे में तुझको बैठाकर

इस गाने में राग शिवरंजनी इस्तेमाल हुआ है और फास्ट टेम्पो के साथ इसमें भी प्यार और विरह का फील साथ में आता है।

तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अंजाना

इस गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल ने दिया है। यह लव सॉन्ग है लेकिन आपको इसमें दूसरे गानों जैसी फीलिंग नहीं आएगी। इसमें एक छिपा दर्द महसूस होता है।

कहीं दीप जले कहीं दिल

कहीं दीप जले कहीं दिल गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार हैं। इसे लता मंगेशकर ने गाया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।