क्या आपको पता है सलमान खान ने लिखा था अपनी इस फिल्म का स्क्रीनप्ले? 63 करोड़ में बनी फिल्म हो गई थी फ्लॉप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Salman Khan Flop Film: आज हम आपको सलमान खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका स्क्रीनप्ले एक्टर ने खुद लिखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी। डायरेक्टर का मानना है कि फिल्म के क्लाइमेक्स की वजह से फिल्म फ्लॉप हो गई थी। 

Salman Khan Film

सलमान खान को एक्टर के तौर पर सब जानते हैं। पर क्या आप जानके हैं उन्होंने अपनी दो फिल्मों के स्क्रीनप्ले भी खुद लिखे हैं। आज हम सलमान खान की उसी एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका स्क्रीनप्ले उन्होंने खुद लिखा था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2010 में रिलीज हुई थी। सलमान खान की ये फिल्म 63 करोड़ के बजट में बनी थी।

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

सलमान खान की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है वीर। वीर में सलमान खान के साथ जरीन खान, सोहेल खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। वीर एक पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म थी।

वीर

कितना था सलमान खान की फिल्म का बजट?

सलमान खान की इस फिल्म का बजट 63 करोड़ था। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.89 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

क्या था इस फिल्म का क्लाइमेक्स?

सलमान खान ने फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा था। इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह डायरेक्टर अनिल शर्मा इस फिल्म के क्लाइमेक्स को मानते हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने सलमान खान के पिता का रोल निभाया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में मिथुन और सलमान खान के बीच लड़ाई दिखाई गई थी। दोनों के बीच तलवारबाजी होती है और लड़ाई के अंत में सलमान खान के किरदार की मौत हो जाती है।

वीर क्लाइमेक्स सीन

क्लाइमेक्स की वजह से फ्लॉप हुई ये फिल्म

हाल ही में अनिल शर्ना ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि फिल्म की कहानी, गाने सब बहुत अच्छा था, लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप हुई उसके क्लाइमेक्स की वजह से। अनिल शर्मा ने कहा था कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन्हें कहा था कि फिल्म का क्लाइमेक्स गलत है। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने जो क्लाइमेक्स में बाप-बेटे की लड़ाई दिखाई, वो गलत थी। लोगों को वो पसंद नहीं आई।

सलीम खान को भी नहीं पसंद था फिल्म का क्लाइमेक्स

अनिल शर्मा ने कहा कि सलमी खान ने कहा था क्लाइमेक्स अच्छा नहीं है। उन्हें भी ऐसा लगता था कि क्लाइमेक्स में ये नहीं दिखाना चाहिए, लेकिन सलमान खान चाहते थे कि क्लाइमेक्स में बाप-बेटे की लड़ाई दिखाई जाई। उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे सीन्स के चक्कर में भी फिल्म फ्लॉप हो जाती है।

सलमान खान और सोहेल खान

संजय दत्त को लीड रोल में लेना चाहते थे सलमान खान

आईएमडीबी के मुताबिक, सलमान खान ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट फिल्म रिलीज से 20 साल पहले लिख ली थी और ये उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। उस वक्त सलमान खान फिल्म में संजय दत्त को कास्ट करना चाहते थे और खुद फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते थे। लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बाद में सलमान खान खुद लीड में नजर आए और अनिल शर्मा ने फिल्म डायरेक्ट की। सलमान ने जब 80s में ये फिल्म लिखी थी तब वो मिथुन के रोल में अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे और सोहेल के रोल में कुमार गौरव को।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।