8.4 रेटिंग वाली इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दिन आया कोर्ट ऑर्डर और रुक गई रिलीज
आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी रिलीज के एक दिन पहले डायरेक्टर को कोर्ट ऑर्डर मिला और फिल्म की रिलीज उस वक्त रोक दी गई। इसके बाद फिल्म को दो साल बाद रिलीज किया गया।

फिल्में रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड के पास जाती हैं। वहां फिल्मों को देख उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता जा रहे हैं जिसे सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने तो पास कर दिया था, लेकिन फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले डायरेक्टर को कोर्ट का ऑर्डर आया और फिल्म की रिलीज पर उस वक्त रोक लगा दी गई। इसके बाद दो साल बाद उस फिल्म को रिलीज किया जा सका।
जब सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी के पास पहुंची फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे। अनुराग कश्यप ने हाल ही में कुणाल कामरा के एक शो में इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। अनुराग ने कहा कि वो फिल्म सेंसर बोर्ड के लिए भी नई बात थी क्योंकि उस फिल्म में उन्होंने रियल लोगों के नाम जैसे कि दाऊद, बाल ठाकरे इस्तेमाल किए थे। सेंसर बोर्ड को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वो फिल्म सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी के पास पहुंची।
2004 में रिलीज होनी थी फिल्म
सीबीएफसी की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म को पास कर दिया था। फिल्म रिलीज होने वाली थी। ये फिल्म साल 2004 में बनकर तैयार थी। अनुराग ने बताया कि रिवाइजिंग कमेटी से पास होने के बाद फिल्म पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार थी। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी थी, 24 जनवरी को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग थी। स्पेशल स्क्रीनिंग वाले दिन डायरेक्टर को कोर्ट का ऑर्डर आया और फिल्म की रिलीज उस वक्त के लिए रोक दी गई।
क्यों कोर्ट से आया था ऑर्डर
अनुराग कश्यप ने बताया कि रिलीज के लिए फिल्म के प्रिंट्स भेज दिए गए थे, जिस वजह से फिल्म उस वक्त लीक भी हो गई थी। अनुराग ने इस बातचीत में फिल्म की रिलीज पर रोक का कारण भी बताया। फिल्म 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट पर आधारित थी। इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने उन लोगों को गुनहगार बता दिया था जिनको लेकर कोर्ट ने उस वक्त फैसला नहीं सुनाया था। जिन लोगों पर बम ब्लास्ट के आरोपों का केस चल रहा था, अनुराग कश्यप की फिल्म में उन लोगों को गुनहगार बता दिया गया था। अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें ये वजह वाजिब लगी। इस वजह से फिल्म की रिलीज को रोका गया।
8.4 है IMDb रेटिंग
ब्लैक फ्राइडे इसके बाद साल 2007 में भारत में रिलीज की गई। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। फिल्म में के के मेनन, पवन मल्होत्रा, आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए थे। अनुराग कश्यप की .ये फिल्म ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बम ब्लास्ट।


