विजय को क्या तृषा कृष्णन ने कर दिया अनफॉलो? एक्ट्रेस ने नहीं किया तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बर्थडे विश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विजय और तृषा कृष्णन का नाम काफी समय से साथ में जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब दोनों के फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है।

विजय और तृषा कृष्णन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि अब फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद तृषा और विजय के बीच कोई दिक्कत है क्योंकि एक्ट्रेस ने विजय के बर्थडे पर उन्हें विश नहीं किया।

क्यों आ रही दोनों के अनबन की खबर

दरअसल, विजय का 22 जून को 52वां बर्थडे था। इस दौरान विजय को हर एक्टर से लेकर पीएम मोदी तक ने विश किया। लेकिन तृषा ने नहीं किया जो विजय के साथ जबकि पहले कई पोस्ट कर चुकी थीं। इतना ही नहीं फैंस ने फिर यह भी नोटिस किया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो भी कर दिया है। बस फिर इसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबर आने लगी। खैर इस बारे में अभी कन्फर्मेशन नहीं है कि पहले वह विजय को फॉलो करती थीं कि नहीं क्योंकि विजय तो किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।

खैर अभी इस बारे में ना तो विजय और ना ही तृषा ने कोई कमेंट नहीं किया है।

विजय की ओथ सेरेमनी में आई थीं तृषा

बता दें कि इससे पहले जब विजय की ओथ सेरेमनी थी मुख्यमंत्री बनने की तब तृषा भी आई थीं और उनकी फोटोज काफी वायरल हुई थीं। उस वक्त तृषा के साथ उनकी मां भी थीं।

तृषा और विजय की पर्सनल लाइफ

तृषा के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2015 में बिजनेसमैन वरुण मानियन से सगाई की थी, लेकिन उसी साल दोनों की सगाई टूट गई। विजय ने वहीं संगीता से शादी की थी 1998 में यूके में और फिर 1999 में भारत में। विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई कि एक्टर का तलाक होने वाला है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी थी कि संगीता का आरोप है कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

दोनों की फिल्में

विजय की फिल्मों की बात करें तो इलेक्शन से पहले विजय ने अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन की शूटिंग कर ली थी। हालांकि यह मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है। सीबीएफसी से अभी तक इसे क्लीयर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। वहीं इस फिल्म का प्रिंट तक लीक हो गया था और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

वहीं तृषा की बात करें तो वह लास्ट करुप्पु में नजर आई थीं जो इसी साल रिलीज हुई है। अब वह तेलुगु फिल्म विश्वम्भरा में नजर आएंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडविजय को क्या तृषा कृष्णन ने कर दिया अनफॉलो? एक्ट्रेस ने नहीं किया बर्थडे पर विश