सलमान खान ने बुरे वक्त में की थी मदद, दावे पर भड़कीं ईवा ग्रोवर; 'उनके पास कोई काम नहीं है क्या?'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईवा ग्रोवर ने अपने जीवन में काफी दर्द झेला है। वो पांच साल तक ऐसी शादी का हिस्सा रहीं जिसमें उन्होंने हिंसा झेली। कई बार दावा किया जाता है कि सलमान खान ने एक्ट्रेस की मदद की थी। अब एक्ट्रेस ने इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Eva Grover and Salman Khan

ईवा ग्रोवर ने हाल ही में उन वायरल दावों के बारे में बात की जहां कहा गया कि ईवा जब अपनी हिंसक शादी वाले दौर से गुजर रही थीं, तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी। इस बारे में बात करते हुए ईवा ने साफ किया कि उन्होंने कभी सलमान खान से मदद नहीं मांगी और न ही सलमान खान ने कभी उनकी मदद की। ईवा ने इन दावों पर नाराजगी भी जताई।

सलमान ने की बुरे दौर में एक्ट्रेस की मदद

सिद्धार्थ कनन ने खास बातचीत में ईवा से पूछा कि क्या उनके बुरे दौर में सलमान खान ने उनकी मदद की? इस पर ईवा ने सिद्धार्थ से ये सवाल करने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले विकिपीडिया पर देखा और यूट्यूब पर देखा कि ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि सलमान ने बुरे दौर में मेरी मदद की।

ईवा बोलीं- उनको बीच में क्यों लाया जा रहा है

ईवा ने साफ किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ईवा बोलीं- मैंने रेडी सलमान सर के साथ की। रेडी के बाद सलमान खान से कभी न तो मेरी कोई बात हुई। सलमान सर सुपरस्टार हैं। उनके पास मेरे अलावा या मेरी पर्सनल लाइफ के अलावा और कोई काम नहीं है क्या? ईवा ग्रोवर की पर्सनल लाइफ में क्या हो रहा है? हैदर अली खान उनके साथ क्या कर रहा है? इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है? तो उनको बीच में क्यों लाया जा रहा है?

सलमान से मुलाकात का सुनाया किस्सा

ईवा ने आगे बताया कि वो रेडी के दौरान सलमान के एक दूसरे सेट पर गई थीं। उस वक्त उनकी बेटी बहुत छोटी थी और उनका डायवोर्स हो चुका था। उस वक्त उनकी मुलाकात नदीम से हुई थी जो सलमान खान का सारा कामकाज देखते हैं। नदीम से उन्होंने कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है। सलमान खान काफी हेल्पफुल हैं तो एक बार उनसे बात कीजिए। ईवा ने बताया कि उस वक्त सलमान खान वहीं बैठे थे तो उन्होंने ईवा से मुलाकात की थी। तब नदीम भाई के जरिए ये बात हुई थी कि आप बिग बॉस क्यों नहीं ट्राई करतीं? ईवा ने बताया उस वक्त बिग बॉस की कास्टिंग चल रही थी।

ईवा ने कहा कि ये उनकी सलमान खान से बात हुई थी। वो भी रेडी की शूटिंग के दौरान। उसके अलावा वो कभी भी सलमान खान से नहीं मिलीं। ईवा ने कहा कि उन्होंने तो ये भी पढ़ा है कि सलमान खान ने फोन करके उन्हें बिग बॉस ऑफर किया था। ईवा ने इस खबर को भी बकवास बताया। ईवा ने पूछा कि मीडियो क्यों इकना बढ़ा-चढ़ा कर लिखता है। सलमान खान क्या सोचेंगे कि कैसी लड़की है मेरा नाम इस्तेमाल कर रही है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।