'अब हम 3 हो गए...', शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? नेटिजंस बोले- ‘तीन का मतलब जूनियर विरोश है’
रश्मिका मंदाना के पास इस वक्त कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' शामिल हैं। वह राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में विजय के साथ नजर आएंगी।

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की। ये शादी काफी सुर्खियों में रही। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। दोनों की इस इंटिमेट वेडिंग में साउथ के सेलेक्टिव कलाकार ही शामिल हुए। एक्ट्रेस रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को डेढ़ महीना हुआ है। इसी बीच अब कपल का एक पोस्ट ने उनके फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है।
रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है। ये एक ग्राफिक वीडियो है। इस वीडियो में विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रहे हैं। उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल भी नजर आ रहा है। वहां मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखाई दे रहा है। ये पीले रंग का फूल रश्मिका को कभी अपनी तरफ खींच रहा था तो कभी उनके गाल पर किस कर रहा था। इसके साथ रश्मिका ने अब हम तीन हो गए लिखकर व्हाइट हार्ट इमोजी भी लगाई है।
फैंस के कमेंट्स
रश्मिका मंदाना की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। कमेंट कर लोग पूछ रहे हैं क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या आप मां बनने वाली हैं? फैमिली लाइफ में स्वागत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है।' बता दें कि रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट में 'टेरेबली टिनी पोस्ट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया है। हालांकि, इस पोस्ट से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन यह उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं करता है।
रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
पर्सनल लाइफ के साथ रश्मिका मंदाना प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके पास इस वक्त कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' शामिल हैं। वह राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में विजय के साथ नजर आएंगी।
इस दिन रिलीज होगी 'रणबाली'
रश्मिका और विजय फिल्म 'रणबाली' शादी बाद पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। 'रणबाली' मूवी का अनाउंसमेंट 26 जनवरी को किया गया था। वहीं, जब विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की पुष्टि की। बता दें कि 'रणबाली' से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, विजय देवरकोंडा के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट होगा।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


