महेश बाबू, अल्लू अर्जुन पर प्रकाश राज ने कसा तंज? साउथ एक्टर्स ने की थी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की तारीफ
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉरमेंस की तारीफ करने वाले साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा है। इसके अलावा एक्टर ने धुरंधर से खुद को दूर रहने की बात कही।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को साउथ एक्टर्स से जबरदस्त सपोर्ट मिला है। एक्टर की फिल्म रिलीज होते ही विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू जैसे एक्टर्स ने तारीफ की है। अब एक्टर प्रकाश राज ने X यूजर को रिप्लाई करते हुए साउथ एक्टर्स की तारीफ पर तंज कसा है। दरअसल, धुरंधर की रिलीज के बाद से ही फिल्म को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया गया था। एकाध यूट्यूब, एक्टर्स ने फिल्म की आलोचना करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर को बीजेपी को फिल्म के जरिए प्रोमोट करने का आरोप लगाया था। अब साउथ एक्टर्स पर प्रकाश राज ने तंज कसा है।
प्रकाश राज का ट्वीट
दरअसल, एक X यूजर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘धुरंधर 2 की अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने तारीफ की है। किसी बॉलीवुड स्टार ने ट्वीट किया क्या?’ इसके जवाब में प्रकाश राज ने तंज कसते हुए जो लिखा उसका मतलब है कि अब ये औपचारिकता साउथ में भी फैल रही है’।
प्रकाश राज ने कहा धुरंधर से दूर हैं
इससे पहले प्रकाश राज ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रेडियो पर 1961 की फिल्म हम दोनों का गाना 'अभी ना जाओ छोड़कर' बज रहा है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मैं बहुत दूर हूं धुरंधर से। प्रकाश राज के इन पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि आदित्य धर ने धुरंधर के दोनों भाग में नरेंद्र मोदी सरकार का प्रमोशन किया है। कुछ ने इसे प्रोपेगंडा फिल्म बताया। वहीं कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी, एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ की है।
साउथ एक्टर्स ने की रणवीर की तारीफ
साउथ एक्टर्स अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह पर गर्व जताते हुए फिल्म को खास बताया है। एक्टर ने कहा कि फिल्म में देशभक्ति को स्वैग के साथ दिखाया गया है। एक्टर विजय देवरकोंडा ने रिलीज से पहले ही पोस्ट शेयर कर भारत माता की जय के नारे लगा दिए थे। जूनियर एनटीआर ने फिल्म देखते ही धुरंधर 2 की टीम को सैल्यूट करने की बात कही। एक्टर ने पहले भाग में नजर आए अक्षय खन्ना के काम को फिर से याद करते हुए उन्हें बुनियाद बताया। अब महेश बाबू की तारीफ भरा पोस्ट आया है। महेश बाबू ने लिखा कि रणवीर का ये सबसे बेस्ट रूप ऐसे सामने आया है।
धुरंधरों के दोनों भागों में दिखाई गई ये घटनाएं
बता दें, 5 दिसंबर 2025 को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी। पहले पार्ट में डायरेक्टर आदित्य धर ने कांधार हाईजैक, 26/11, संसद भवन बम ब्लास्ट जैसी घटनाओं को दिखाया था। एकाध जगह असली फुटेज भी इस्तेमाल किया। वहीं पार्ट 2 में नोटबंदी, यूपी की सरकार में विधायक रहे अतीक अहमद का पाकिस्तानियों से कनेक्शन दिखाया गया है। कुछ लोगों ने इस वजह से धुरंधर के दोनों भागों को एक प्रोपेगेंडा बताया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


