उदय और मजनू भाई जैसे कहां से लाओगे...क्या नाना पाटेकर ने वेलकम टू द जंगल में ना होने पर कसा तंज, जानें सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और फैंस ने इसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर को मिस किया है। इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

उदय चोपड़ा और अनिल कपूर

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म में काफी बड़ी कास्ट है जैसे सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, विंदु दारा सिंह और उर्वशी रौतेला हैं। हालांकि पहले दोनों पार्ट में नाना पाटेकर और अनिल कपूर थे, लेकिन तीसरे में दोनों नहीं हैं।

क्या वायरल हो रहा पोस्ट

नाना पाटेकर और अनिल कपूर को फैंस काफी मिस कर रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नाना ने तंज कसा है।

दरअसल, एक स्क्रीनशॉट ऑलाइन वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नाना ने पोस्ट किया है कि 25 एक्टर्स को तो ले लोगे, लेकिन उदय शेट्टी और मजनू भाई जैसा ऑरा कहां से लाओगे।

एआई जनरेटेड है पोस्ट

हालांकि बता दें कि यह पोस्ट एआई जनरेटेड है। नाना पाटेकर ने कोई कमेंट नहीं किया है वेलकम टू द जंगल को लेकर।

अक्षय ने कहा दोनों को किया मिस

बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान हमने उन दोनों को बहुत मिस किया, लेकिन उन दोनों के भाई इधर आए थे दो सुनील शेट्टी और अरशद वारसी निभा रहे हैं। तो भाई इधर आए थे तो ऐसे स्क्रिप्ट बनी थी।

दरअसल, फिल्म में सुनील शेट्टी ने उदय के भाई और अरशद ने मजनू का भाई का किरदार निभाया है।

किया दिखाया ट्रेलर में

ट्रेलर में दिखाया गया कि एक फ्लॉप एक्टर अपने करियर को बचाने के लिए एक सुपरहिट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जो किरदार निभा रही हैं, उसके साथ फिल्म करता है। फिल्म की कास्ट और क्रू एक गांव में जाती है। लेकिन वहां गांव वाले सोचते हैं कि ये सच के आर्मी वाले हैं और उनसे वहां के एक गुंडे गैंग लीडर जैकी श्रॉफ से बचाने के लिए बोलते हैं। इस फेक फिल्म का बजट 2000 करोड़ है।

वेलकम का तीसरा इन्स्टॉलमेंट

बता दें कि वेलकम साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल लीड रोल में थे। इसके बाद 2015 में फिल्म वेलकम बैक आई जिसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। अब तीसरा इंन्स्टॉलमेंट आ गया है जो 26 जून को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।