इमरान खान ने क्या रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर कसा तंज? बोले- मेरा कोई इंट्रेस्ट नहीं...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इमरान खान की इमेज एक चॉकलेटी बॉय की रही है। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर एक स्मार्ट और शरीफ लड़के का किरदार निभाया है। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने रणवीर और रणबीर पर तंज कसा है।

इमरान खान और रणवीर सिंह

इमरान खान जल्द बॉलीवुड के बड़े कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अब इमरान का एक स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इमरान ने सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन रखा और इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कहा कि लोग अनुमान लगाने लगे कि वह एनिमल और धुरंधर के रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के किरदार पर तंज कस रहे हैं।

आखिर क्या और क्यों बोला इमरान ने

दरअसल, एक फैन ने इमरान खान से आस्क मी सेशन के दौरान कहा कि प्लीज माचो रोल्स में ट्रांजिशन मत करना जो आज कल काफी ट्रेंड में है। इस पर एक्टर ने तुरंत रिप्लाई किया कि नहीं मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है ऐसे एंग्री मैन किरदार करने में जो काफी बालों वाले होते हैं और खून से कवर होते हैं।

लोगों ने लगाया अनुमान

इमरान ने भले ही नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों ने जल्द रणबीर और रणवीर को गेस करना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट किया इनका इशारा रणबीर और रणवीर की तरफ है। वहीं एक ने लिखा कि आप उन एक्टर्स में से एक हो जो अच्छे आदमी, शांत और इमोशनली इंटेलिजेंट किरदार निभाते थे।

इमरान बोले मैं गैरजिम्मेदार नहीं

इमरान ने लिखा, ‘मैंने भी नोटिस किया कि एक ट्रेंड चल रहा है और मैं इससे काफी डिस्टर्ब भी हूं कि फिल्म में इतना वॉयलेंस होता है। मैं देख रहा हूं लोगों को इस ट्रेंड को फॉलो करते हो। लेकिन मेरे सेंस ऐसा करने के लिए कभी तैयार नहीं होते क्योंकि मैं इतना गैरजिम्मेदार नहीं हूं।’

इमरान की कमबैक फिल्म

बता दें कि इमरान अब फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम के जरिए कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।

इमरान लास्ट फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान के साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं। हालांकि मूवी फ्लॉप थी।

धुरंधर 2 का कमाल

वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म में एक्टर ने हमजा अली का किरदार निभाया है। फिल्म में वह इंडियन स्पाई का किरदार निभा रहे हैं। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंदौर और सारा अर्जुन भी हैं। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड की कमाई कर ली हैछ।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइमरान खान ने क्या रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर कसा तंज? बोले- मेरा कोई…