
बुराई करने वाला खुद…आदित्य धर ने ध्रुव राठी को दिया तगड़ा जवाब? बोले-धुरंधर की आंधी में फिल्में बह जाएंगी
धुरंधर डायरेक्ट करने वाले आदित्य धर ने हाल में फिल्म को ट्रोल करने वालों को तगड़ा जवाब दिया है। आदित्य धर का ये जवाब यूट्यूबर ध्रुव राठी के लिए माना जा रहा है। डायरेक्टर ने साफ कह दिया कि धुरंधर की आंधी रुकने वाली नहीं है।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर इस साल की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म देखने वाली ऑडियंस के साथ सेलिब्रिटी भी काम की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन यूट्यूब पर कई क्रिएटर्स ने फिल्म को सरकार का प्रोपेगेंडा बता दिया था। अब आदित्य धर ने अपने एक पोस्ट में फिल्म को टारगेट करने वाले क्रिएटर्स को सीधा जवाब दे दिया है। डायरेक्टर ने कह दिया है कि धुरंधर की आंधी साल 2026 तक चलने वाली है जो अपने साथ सबको बहा ले जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि आदित्य धर ने यूट्यूबर ध्रुव राठी पर निशाना साधा है।
आदित्य धर ने साधा निशाना
आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में डायरेक्टर ने ट्रोल करने वालों को टारगेट करते हुए लिखा है, “भारतीय सिनेमा में इतिहास को नए सिरे से लिखा जा रहा है, उन पुरुषों और महिलाओं द्वारा जिनके दिलों में देश के लिए गहरा प्रेम और जुनून है। वो अपने देशवासियों को एक कहानी सुनाना चाहते थे। धुरंधर की बॉक्स ऑफिस सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। रिलीज के पहले हफ्ते में "कॉर्पोरेट बुकिंग" का रोना रोने वाले सभी लोग अचानक चुप हो गए हैं।”

धुरंधर को ट्रोल करने वालों को दिया तगड़ा जवाब
डायरेक्टर आदित्य धर ने आगे लिखा, “हाल ही में, एक वीडियो क्रिएटर ने फिल्म की आलोचना करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद आलोचना की लहर में बह गया। धुरंधर आज एक जुनून बन गया है। यह एक ऐसी सुनामी है जो अपने रास्ते में आने वाली हर दूसरी फिल्म को बहा ले जाएगी। यह सुनामी 2026 तक जारी रहेगी। यह इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है।”
क्या यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिया जवाब?
आदित्य धर का ये पोस्ट यूट्यूब वीडियो क्रिएटर ध्रुव राठी को सीधा जवाब माना जा रहा है। हाल में ध्रुव राठी ने अपना एक वीडियो शेयर कर फिल्म धुरंधर को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया था। यूट्यूबर ने ये भी बताया था कि फिल्म के मेकर्स उनके वीडियो को गलत साबित करने के लिए नकली अकाउंट से कमेंट करवा रहे हैं। अब आदित्य के इस जवाब के बाद ध्रुव राठी का क्या रिएक्शन आता है, ये देखने का इंतजार हो रहा है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




