आमिर खान ने सोनम वांगचुक को लेकर बोला झूठ? सालों पुराना वीडियो हुआ वायरल
आमिर खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि वो थ्री इडियट्स से पहले सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। हालांकि, अब सोनम का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं कि साल 2008 में आमिर और उनकी मुलाकात हुई थी।

सोनम वांगचुक 20 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी हालत को लेकर हर कोई अब चिंतित है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोनम की हालत को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस बीच आमिर खान का भी एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में आमिर ने कहा कि थ्री इडियट्स में उनका किरदार सोनम वांगचुक के किरदार से प्रेरित नहीं था। उन्होंने कहा कि वो थ्री इडियट्स के वक्त वो सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे। आमिर के इस बायन के बीच सोनम वांगचुक का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सोनम वांगचुक बता रहे हैं कि साल 2008 में उनकी आमिर खान से मुलाकात हुई थी। अगर थ्री इडियट्स की बात करें तो ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।
सोनम की 2008 में हुई थी आमिर खान से मुलाकात
सोनम का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में सोनम दर्शकों को इस बारे में बता रहे हैं कि कैसे मुंबई में एक इवेंट के दौरान साल 2008 में उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई थी। उन्होंने कहा- मैंने उनसे पूछा कि क्या वो सियाचिन टेंशन को लेकर फिल्म बना सकते हैं, जहां देश बर्फ के एक टुकड़े के लिए लड़ रह हैं और हर दिन लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। क्या हम यह दिखा सकते हैं कि दोनों देशों के आम लोग इस समस्या को सुलझाते हैं और उस पैसे का इस्तेमाल शिक्षा के लिए किया जाता है?"
आमिर खान ने सोनम के लिए बजाई थी ताली
सोनम वीडियो में आगे बताते हैं कि आमिर ने उनके आइडिया को सुना और उनकी प्रेजेन्टेशन भी देखी। सोनम इस वीडियो में 2008 के उस इवेंट की झलकियां दिखाते भी नजर आते हैं। इस वीडियो में सोनम को अवॉर्ड मिल रहा है और आमिर खान उनके लिए ताली बजाते नजर आते हैं।
सोनम ने बताया कि इसके बाद वो यूरोप चले गए थे, लेकिन साल 2009 में आमिर एक बार फिर उनके जीवन में आए, जब उन्हें (सोनम) दोस्तों से मैसेज आए कि उनके ऊपर जो फिल्म बनी है वो बहुत अच्छी है। उन्हें बताया गया कि फिल्म में उनका स्कूल भी दिखाया गया है। सोनम ने कहा ये सुनकर वो हैरान थे। सोच रहे थे कौन सी फिल्म है?
शूटिंग के लिए सोनम के स्कूल पहुंची था थ्री इडियट्स का क्रू
वीडियो में सोनम ये भी बताते हैं कि जब लोगों ने उन्हें कहा कि फिल्म में उनका स्कूल दिखाया गया है तो उन्होंने अपने स्कूल में फोन करके पूछा कि क्या कोई फिल्म बनाने वहां आया था। उन्हें पता चला कि कोई क्रू स्कूल में आया था, लेकिन वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा कुछ बता नहीं रहे थे और साथ ही वो अपने साथ बहुत सारी प्लास्टिक लेकर आए थे तो स्कूल ने शूटिंग से मना कर दिया था। इसके बाद वो हिस्सा पास के ही एक दूसरे स्कूल में शूट हुआ।
सोनम उस वीडियो में ये भी कहते हैं कि ये घटना अप्रैल 2008 की थी जब फिल्म की कहानी को बंद किया जा रहा था और अगस्त 2008 में शूटिंग शुरू होने वाली थी। वो वीडियो में कहते हैं कि ये वो जनता पर छोड़ते हैं कि फिल्म से उनका कितना रिश्ता है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
सोनम वांगचुक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- उस वक्त आमिर शायद गजनी की शूटिंग कर रहे थे। क्या मजेदार बात है कि आमिर इस मुलाकात के बारे में पूरी तरह भूल गए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोनम ने कभी नहीं कहा कि फिल्म उनपर बनी है। मेरी दिक्कत ये है कि आमिर ने कहा कि वो सोनम वांगचुक को जानते नहीं थे। एक ने बोला- आमिर ने इतने सालों से लोगों की गलतफहमी क्यों दूर नहीं की। उनकी फिल्म को अक्सर सोनम के नाम से देखा जाता था।अब क्यों बता रहे हैं?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


