दीया मिर्जा ने 20 सालों से फिल्म के सेट पर नहीं देखा आईना, वजह कर देगी हैरान
दीया मिर्जा कई सालों से काम कर रही हैं और अब जाकर उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 साल से फिल्म के सेट पर आईना नहीं देखती हैं। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।

दीया मिर्जा इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। कई सालों से दीया फिल्मों में काम कर रही हैं। अब दीया ने एक सीक्रेट बताया है सबको जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दीया का कहना है कि पिछले 20 साल से उन्होंने कभी शूट के दौरान सेट पर आईना में अपना लुक चेक नहीं किया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
क्यों आईना नहीं देखतीं दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने टाइम्स नाउस से बात करते हुए बताया कि वह जानबूझकर नजरअंदाज करती हैं शूट के दौरान अपना लुक देखना। वह बोलीं, ‘लगभग 20 साल से जब मैं फिल्म शूटिंग पर होती हूं तो मैंने कभी आईना नहीं देखा। ना मैंने आईना देखा है और ना कभी मॉनिटर। मैंने कभी जाकर शॉट चेक नहीं किया। ऐसा करके अच्छा फील होता है।’
लुक्स पर ध्यान देने से परफॉर्मेंस पर पड़ता असर
हर एक्टर अपना शॉट देने के बाद खुद को मॉनिटर में चेक करता है, ये देखने के लिए वे कैमरे में कैसे लग रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन्स ठीक हैं कि नहीं। लेकिन दीया ने इससे दूरी बनाई हुई है। दीया ने बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में ही यह समझ आ गया था कि अपने लुक्स पर बहुत ज्यादा ध्यान देना उनके लिए ठीक नहीं है। वह अपने लुक्स को छोड़ अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करना चाहती हैं।
दीया बोलीं कि मैंने हमेशा मोमेंट की गहराई पर फोकस किया ना कि अपने लुक्स पर। उनका कहना है कि अपीयरेंस काफी जरूरी होती है फिल्ममेकिंग के लिए। बाल, मेकअप और कॉस्ट्यूम काफी ध्यान से प्लान किए जाते हैं और वह एक किरदार के विजुअल आइडेन्टिटि को खराब नहीं करना चाहती हैं।
बस अपने आउटफिट्स का देती हैं ध्यान
दीया बोलीं, 'मैं हमेशा सोचती हूं कि मैं क्या कपड़े पहनने वाली हूं अपने किरदार के लिए। किस आर्टिस्ट ने उसपर काम किया है, उसका फैब्रिक क्या है, टैक्सटाइल क्या है, कौनसा डाय यूज किया है। ये सब चीजें चलती हैं दिमांग में, लेकिन जैसे ही ये सब हो जाता है तो बस मेरा पूरा प्रोसेस हो जाता है।'
दीया का मानना है कि अपीयरेंस पर ज्यादा फोकस करने से मेंटल स्पेस पर असर डालता है। वह बोलीं, ‘वैनिटी एक कॉस्ट के साथ आती है। इसकी कॉस्ट आपका पीस ऑफ माइंड है और मैं नहीं चाहती कि मैं इसमें ये स्पेंड करूं।’
यंग लड़कियों के लिए मैसेज
आखिर में दीया बोलीं, यंग लड़कियों को प्रेशर किया जाता है कॉस्मैटिक एन्हांसमेंट के लिए और बार-बार उन्हें बोला जाता है कि तुम अच्छी नहीं दिखती हो। कई खूबसूरत लड़कियां हैं तुमसे बेहतर। मैं चाहती हूं कि मेरी अप्रोच कई लड़कियों को मोटिवेट करे और उनका उनके अपीयरेंस के साथ हेल्दी रिलेशनशिप हो।


