धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में कंतारा चैप्टर1 को पछाड़ा, यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

Dec 23, 2025 11:26 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर फिल्म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी अपना कमाल दिखा रखा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कंतारा फिल्म को पछाड़ दिया है।

धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में कंतारा चैप्टर1 को पछाड़ा, यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हाल ही में भारत की ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल होने के बाद अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ धुरंधर ने कंतारा चैप्टर 1 को पछाड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंतारा को पछाड़ा

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 872.25 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा की वर्ल्डवाइड कलेक्शन थी ओवरऑल 852 करोड़। फिल्म अब 2025 में हाइस्ट ग्रोसिंग इंडियन फिल्म बन गई है।

भारत में कितने करोड़ कमा लिए

वहीं डोमेस्टिकली फिल्म ने सोमवार को पहले के मुकाबले कम कमाई की है। सोमवार को धुरंधर ने 16 करोड़ कमाए और उस हिसाब से फिल्म ने 571 करोड़ कमा लिए हैं।

बता दें कि पहले सोमवार को फिल्म ने जहां 23.5 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 30 करोड़ कमाए थे।

भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल

इससे पहले फिल्म ने भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में रणबीर कपूर की एनिमल को हटाकर 10वें नंबर पर धुरंधर अपनी जगह बनाई है।

टॉप 10 की लिस्ट में केजीएफ चैप्टर 2, आरआर, कल्कि 2898 एडी, जवान, कंतारा चैप्टर 1, छावा और फिर स्त्री 2 हैं। वहीं 10वें पर धुरंधर।

अगले साल होगा दूसरा पार्ट रिलीज

फिल्म धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर की धुरंधर की बात करें तो फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तबसे फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी मार्च 2026 में रिलीज होगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।