Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Worldwide Box Office Collection Movie Beat Kgf Chapter 2 And Now To Break RRR Movie
Dhurandhar Worldwide BO: ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Dhurandhar Worldwide BO: ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी फिल्म ने कमाए इतने करोड़

संक्षेप:

आदित्य धर की धुरंधर फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब मूवी ने सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है।

Jan 05, 2026 10:02 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर जबसे रिलीज हुई है तबसे कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को अब भी इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब भी थिएटर्स में लोग फिल्म देखने जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर ने 1200 करोड़ कमा लिए हैं वर्ल्डवाइड जो कि बड़ा अमाउंट है और आगे भी फिल्म की कमाई ऐसी बढ़ती रही तो मूवी कई फिल्मों को पछाड़ने वाली है वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में।

डोमेस्टिक कलेक्शन

धुरंधर के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 5वें हफ्ते में 33 करोड़ कमा लिए हैं तो टोटल धुरंधर ने 772.25 करोड़ नेट और ग्रॉस 926.7 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस फिल्म को है अभी पछाड़ना

अब धुरंधर का मकसद एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ना है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 1230 करोड़ कमाए थे। हो सकता है आने वाले 1-2 दिन में धुरंधर इसे भी पछाड़ दे।

इन फिल्मों को भी चटाई धूल

बता दें कि धुरंधर की रिलीज के बाद कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में जैसे तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी और अवतार, इक्कीस रिलीज हुई हैं, लेकिन इसको कोई नहीं पछाड़ पाया है।

धुरंधर की स्टोरी

धुरंधर की बात करें तो इसमें एक पाकिस्तानी स्पाई की स्टोरी को दिखाया है जो पाकिस्तान में होता है। इसमें रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी हैं।

ये भी पढ़ें:धुरंधर की सफलता के बीच न्यूयॉर्क में दिखे रणवीर-दीपिका, NBAगेम कर रहे हैं एन्जॉय

इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और इस बार भी सभी वही किरदार साथ में नजर आएंगे जो पहले पार्ट में थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।