
रणवीर सिंह की धुरंधर ने आमिर खान की सितारे जमीन पर को पछाड़ा, 6 दिन में दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़
Dhurandhar Day 6 Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने छठे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को पीछे छोड़ दिया है।
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी परफॉर्मेंस कर रही है। छठे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को पछाड़ दिया है। फिल्म ने बुधवार तक भारत में 188.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है।
फिल्म ने छह दिन में कितनी की कमाई
sacnilk.com की मानें तो न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में धुरंधर का कमाल देखने को मिल रहा है। छठे दिन पर धुरंधर ने दुनियाभर में 274.25 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का अबतक का ओवरसीज कलेक्शन 58 करोड़ है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 180.25 करोड़ है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 216. 25 करोड़ है।
आमिर खान की फिल्म को छोड़ा पीछे
इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म ने आमिर खान की इस साल रिलीज हुई सितारे जमीन पर के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। सितारे जमीन पर का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 267. 52 करोड़ है। आमिर की ये फिल्म अजय देवगन की रेड 2 (237.46 करोड़) को पहले ही पछाड़ चुकी है।
अगले साल रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट
धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आए हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट ही अभी रिलीज हुआ है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च, 2026 को रिलीज हो सकता है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




