Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 27 Ranveer Singh Film Not beats Allu Arjun Pushpa 2
Dhurandhar Worldwide Box Office: इस साउथ फिल्म को पछाड़ने में छूटे 'धुरंधर' के पसीने, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar Worldwide Box Office: इस साउथ फिल्म को पछाड़ने में छूटे 'धुरंधर' के पसीने, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

संक्षेप:

'धुरंधर' में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी में रणवीर को एक्टिंग में अक्षय खन्ना बराबर की टक्कर देते नजर आए। अक्षय ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Jan 01, 2026 02:44 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी में रणवीर को एक्टिंग में अक्षय खन्ना बराबर की टक्कर देते नजर आए। अक्षय ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रिदम पकड़ी कि फिल्म थमने का नाम ही नहीं ली। अब तक 'धुरंधर' ने कई फिल्मों के धुएं निकाल दिए हैं। वहीं, अब इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बवाल काट रखा है। अब ये फिल्म सिर्फ एक मूवी से पीछे है। आइए जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में क्या रहा हाल?

आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 27वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1117.90 करोड़ रहा। 27वें दिन ओवरसीज कलेक्शन ₹250 करोड़ था। बुधवार को, नए साल की छुट्टी के कारण फिल्म के कलेक्शन में एक और उछाल देखा गया। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 'धुरंधर' ने 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 723.25 करोड़ रुपये हो गया है। ये फिल्म हर दिन औसतन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है और फिल्म का यही कलेक्शन तो इसको इतना खास बनाता है। यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड रिलीज और कुल मिलाकर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसकी घरेलू कमाई अब पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के बाद दूसरे नंबर पर है, जो 812 करोड़ रुपये नेट पर है।

क्या है 'धुरंधर' की कहानी और कास्ट?

'धुरंधर' के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के बारे में है। कंधार हाईजैक और भारतीय संसद पर हमले जैसी घटनाओं से इस फिल्म की कहानी को जोड़ा गया है, हालांकि यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी में दिखाया गया है कि पंजाब के एक 20 साल के लड़के को इस ऑपरेशन के लिए तैयार किया जा

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।