Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar worldwide box office collection day 17 Ranveer Singh film dethrones Chhaava becomes First Hindi film of 2025
'धुरंधर' ने बना दिया नया रिकॉर्ड, बनीं 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, बस इसे नहीं दे पाई मात

'धुरंधर' ने बना दिया नया रिकॉर्ड, बनीं 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, बस इसे नहीं दे पाई मात

संक्षेप:

'धुरंधर' हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। मूवी के हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, अब 17 दिनों में, 'धुरंधर' ने वो कर दिखाया जो सोचा भी नहीं जा सकता था। इसने वर्ल्ड वाइड दो बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

Dec 22, 2025 10:51 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar worldwide box office collection day 17: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टार 'धुरंधर' मूवी को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार था। रणवीर की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। 'धुरंधर' हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। मूवी के हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, अब 17 दिनों में, 'धुरंधर' ने वो कर दिखाया जो सोचा भी नहीं जा सकता था। इसने वर्ल्ड वाइड दो बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस अपडेट

'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को आदित्य धरी की 'धुरंधर' ने 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 555.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब तक, ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने घरेलू कलेक्शन के अलावा विदेशों में लगभग $20 मिलियन कमाए हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने किया हैरान

'धुरंधर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 17 दिनों में कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 845 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को भी सीधी टक्कर में हरा दिया। 'अवतार' मूवी 'धुरंधर' के आगे पूरी तरह से फीकी नजर आ रही है।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'धुरंधर' संडे रात तक, 2025 यानी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने विक्की कौशल की छावा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब ये सिर्फ एक फिल्म से पीछे है और वो फिल्म ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' से पीछे है, जिसने दुनिया भर में 852 करोड़ कमाए थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर धुरंधर अपनी रफ्तार बनाए रखती है, तो इस हफ्ते 900 करोड़ और नए साल से पहले कभी भी ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।