Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Vs The Raja Saab 18 January Sunday Box Office Collection Ranveer Singh Film Beats Prabhas s Movie
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा कायम, रविवार को द राजा साब से ज्यादा की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा कायम, रविवार को द राजा साब से ज्यादा की कमाई

संक्षेप:

Box Office Collection: धुरंधर को रिलीज हुए 45 दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रणवीर की फिल्म का जलवा कायम हैं। वहीं, 10 दिन पहले रिलीज हुई द राजा साब का दम निकल गया है। रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने प्रभास की फिल्म से ज्यादा कमाई की।  

Jan 18, 2026 10:41 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

द राजा साब का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया है। 10 दिन पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ने 45 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर से रविवार को कम कमाई की है। 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज हुई थी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम है। रणवीर सिंह की फिल्म ने आज यानी 45वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.36 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। वहीं, द राजा साब ने आज 1.94 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द राजा साब की कमाई

sacnilk.com की मानें तो द राजा साब ने आज यानी 10वें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का अबतक का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 138.69 करोड़ हो गया है। 9वें दिन की बात करें तो फिल्म ने तेलुगु भाषा में 2.53 करोड़, हिंदी में 45 लाख, तमिल में 1 लाख और कन्नड़ में 1 लाख की कमाई की थी।

द राजा साबकितनी हुई कमाई
डे 153.75 करोड़
डे 226 करोड़
डे 319.1 करोड़
डे 46.6 करोड़
डे 54.8 करोड़
डे 65.35 करोड़
डे 75.5 करोड़
डे 83.5 करोड़
डे 93 करोड़
डे 101.94 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

रणवीर सिंह की धुरंधर की वीकेंड की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भारत में नेट कलेक्शन 824.71 करोड़ की कमाई की है। रविवार को फिल्म ने 3.36 करोड़ (अर्ली), शनिवार को 3 करोड़ और शुक्रवार को 1.75 करोड़ की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें:द राजा साब वीकेंड पर नहीं कर पाई कमाल, तीसरे दिन हुई सिर्फ इतने करोड़ की कमाई

धुरंधर के 6 हफ्तों की कमाई

धुरंधर ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते 172 करोड़, चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़, 5वें हफ्ते में 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते 26.35 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर के पहले पार्ट के कमाल के बीच फैंस को बेसब्री से फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार है। धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।