अब आएगा 'धुरंधर' का 7.5 घंटे का अनकट वर्जन? 3 इंटरवल के साथ थिएटर्स में होगा रिलीज

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar Uncensored: रणवीर सिंह की फिल्म को जब सेंसर की हरी झंडी चाहिए थी तो इससे कई सीन हटाने और बदलने पड़े, लेकिन क्या हो कि अगर दर्शकों को इस फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखने को मिल जाए?

अब आएगा 'धुरंधर' का 7.5 घंटे का अनकट वर्जन? 3 इंटरवल के साथ थिएटर्स में होगा रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है। चर्चा है कि निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म का एक अनसेंसर्ड एक्सटेंडेड कट रिलीज करने की तैयारी में हैं। वायरल खबरों के मुताबिक इस 'अनसेंसर्ड वर्जन' की लंबाई पूरे 7 घंटे 30 मिनट होगी। वायरल पोस्ट के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट्स को जोड़कर एक सिंगल नैरेटिव की तरह पेश किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले बाहुबली के मेकर्स ऐसा कर चुके हैं और यह आइडिया काफी कारगर भी रहा था।

टिकट की कीमत और प्रीमियम फॉर्मेट का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म केवल IMAX, डॉल्बी सिनेमा और EPIQ जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर ही दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं दर्शकों की सुविधा के लिए इसमें हर 2 घंटे के बाद एक यानी कुल 3 इंटरवल रखे जाएंगे। चर्चा में मुताबिक इस कॉम्बो शो की टिकट की कीमत करीब 1100 रुपये हो सकती है। फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं और कन्फ्यूज भी। कुछ लोग इसे 'डायरेक्टर्स कट' कल्चर की जीत बता रहे हैं।

प्रैंक या हकीकत? इंटरनेट पर फैंस में बहस

इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस भी शुरू हो गई है। कई यूजर्स का मानना है कि यह केवल 'अप्रैल फूल' का प्रैंक है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए यह पोस्ट शेयर की गई है। वायरल हो रहा सेंसर सर्टिफिकेट भी डिजिटली एडिट किया हुआ लग रहा है, जिसकी वजह से लोगों का शक यकीन में बदल रहा है। कुछ फैंस ने चिंता जताई है कि 7.5 घंटे तक लगातार फिल्म देखना आंखों में जलन और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इस मुद्दे पर अभी तक आदित्य धर की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है।

'बाहुबली' की तर्ज पर बनेगी सबसे लंबी फिल्म?

अगर ऐसा होता है तो यह 'बाहुबली: द एपिक' जैसा मामला होगा। जिसमें एसएस राजामौली ने अपनी दोनों फिल्मों को जोड़कर 10वीं सालगिरह पर एक खास वर्जन रिलीज किया था। बता दें कि 'धुरंधर' का पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट का था और दूसरा पार्ट 3 घंटे 55 मिनट लंबा है। अगर दोनों को जोड़कर फिल्म तैयार की भी जाती है तो बॉलीवुड में इतनी लंबी फिल्म को एक साथ सिनेमाघरों में देखना दर्शकों के लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा। लेकिन फिलहाल तो दर्शकों को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।