धुरंधर ने पलटा बॉर्डर 2 का गणित, वीकेंड पर खींचे दर्शक; 53वें दिन 1000 करोड़ ग्रॉसर क्लब में एंट्री
Dhurandhar Box Office 53 Days: धुरंधर भारत की कमाई में 1000 करोड़ ग्रॉस क्लब की मेंबर बन चुकी है। मजेदार बात ये है कि बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद भी वीकेंड पर इसके कलेक्शन में गिरकर इजाफा हुआ।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अपने तूफानी थिएटर रन के लिए लंबे समय तक याद की जाएगी। मूवी ओटीटी पर आने वाली है, साथ में बॉर्डर 2 जैसी फिल्म चल रही है, इसके बाद भी इसकी कमाई में उछाल देखा जा रहा है। फिल्म थिएटर में 50 से ज्यादा दिन पूरे कर चुकी है। इसकी कमाई 1 करोड़ से नीचे पहुंचने के बाद फिर से 1 करोड़ पार पहुंच गई। बॉर्डर 2 के थिएटर्स में होने के बाद भी धुरंधर को 26 जनवरी वाले लंबे वीकेंड का फायदा मिला। 53 दिनों में धुरंधर के भारत में ग्रॉस 1000 करोड़ रुपये कमाने की रिपोर्ट्स हैं।
बॉर्डर 2 से नहीं पस्त हुए हौसले
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर को थिएटर्स में 7 सप्ताह पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद 50वें दिन पहली बार ऐसा हुआ जब धुरंधर ने सिर्फ 55 लाख रुपये के आसपास कमाई की। एक बार को लगने लगा कि अब धुरंधर का क्रेज खत्म हो गया। वजह यह भी है कि मूवी 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है तो कई दर्शक घर पर देखने की तैयारी में भी हैं। हालांकि 51वें दिन ही धुरंधर ने सारे गणित फेल कर दिए और डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये कमा लिए। 52वें दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन और बढ़ गया और इसके खाते में करीब 1.35 करोड़ रुपये आए।
1000 करोड़ ग्रॉस क्लब में एंट्री
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 1000 करोड़ ग्रॉस इंडिया क्लब में दाखिल हो चुकी है। इसमें बाहुबली 1417 करोड़ की कमाई के साथ नंबर 1 पर है। सिंगल लैंग्वेज (हिंदी) की बात करें तो धुरंधर 53 दिनों में भारत में 1000 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाकर टॉपर बन चुकी है। वहीं नेट डोमेस्टिक कमाई की बात करें तो यह 833.50 करोड़ है। 53वें दिन का पूरा डेटा अभी नहीं आ पाया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 890+ करोड़ के आसपास है।
| फिल्म | भारत में ग्रॉस कलेक्शन | वर्डिक्ट |
|---|---|---|
| पुष्पा 2: द रूल | 1471.1 करोड़ | ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर |
| बाहुबली 2: द कन्क्लूजन | 1417 करोड़ | ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर |
| केजीएफ चैप्टर 2 | 1001 करोड़ | ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर |
| धुरंधर | 1000 करोड़* (थिएटर्स में है) | ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर |
धुरंधर ओटीटी और पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट
धुरंधर मूवी नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी से देखी जा सकेगी। इसके ओटीटी वर्जन को लेकर भी लोगों में एक्साइटमेंट है। माना जा रहा है कि इसका एडिटेड पार्ट ओटीटी में देखा सकता है। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल खबर नहीं है। वहीं धुरंधर का पार्ट 2 मार्च 19 को रिलीज हो रहा है। दर्शक पहले पार्ट के आने के बाद से ही इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: यह डेटा Sacnilk और ट्रेड एक्सपर्ट्स के डेटा से बनाई गई है। धुरंधर अभी थिएटर में है इसलिए फाइनल आंकड़े बदल सकते हैं। ऑफिशियल डेटा जारी होना बाकी है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



