Dhurandhar 2 Trailer: संजय दत्त का स्वैग पड़ेगा भारी, नजर आया रहमान डकैत, बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया धमाका
Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर : द रिवेंज का ट्रेलर आ गया है। इस बार हमजा लियारी के लोगों से बदला लेने वाला है। संजय दत्त का स्वैग भारी पड़ सकता है। 19 मार्च ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है…इस डायलॉग के साथ शुरू होता है धुरंधर 2 का जबरदस्त ट्रेलर। इस 3.25 मिनट के ट्रेलर में डायलॉग कम और बैकग्राउंड म्यूजिक में नजर आ रहे जबरदस्त एक्शन सीन हैं। फिल्म की कहानी रणवीर के हमजा बनने से पहले और रहमान डकैत की मौत के इर्द गिर्द रची गई है। जसकीरत सिंह रंगी की एंट्री हो चुकी है। चौधरी असलम का असली रूप इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है और इस बार यालीना ने भी बंदूक उठा ली है। इसे देखने के बाद आप बस यही कहेंगे कि क्या जबरदस्त ट्रेलर है।
लियारी की दशा बदला गई
फिल्म में दिखाया जाएगा कि रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी का बादशाह कौन बनने वाला है। लियारी की तबाही का भी सीन नजर आता है और फिर होती है अर्जुन रामपाल की दहशत की एंट्री। ये सीन मन में खौफ पैदा करते हैं। लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन आपको आंखें झपकने का भी मौका नहीं देंगे।
आदित्य धर ने कर दिया कमाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 धमाका करने को तैयार है। फिल्म की कहानी जबरदस्त होने वाली है। ऐसे में ऑडियंस को एक्शन के साथ कहानी का भी आनंद लेने का मौका मिलने वाला है। साथ ही कुछ नए एक्टर्स की एंट्री कमाल करने वाली है।
धुरंधर 2 की रिलीज का इंतजार
बता दें, 5 दिसंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हुई रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म कमाई के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म है धुरंधर। इसके अलावा वर्ल्डवाइड कमाई ने तो RRR, जवान और KGF जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है धुरंधर। अब धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है। क्रिटिक्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक ये फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है। रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने करीब 250 करोड़ कमा लिए हैं। अब फिल्म के धमाके का इंतजार हो रहा है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


